Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਨੇ ਮਚਾਈ ਤਬਾਹੀ, 11 ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਲਾਪਤਾ

    July 19, 2026

    ਭਾਰਤ-ਅਮਰੀਕਾ ਸੌਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਮਾਰਚ ਅੱਜ ਸੈਂਕੜੇ ਬੱਸਾਂ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣਗੀਆਂ

    July 19, 2026

    ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਹੋਈ ਸਖ਼ਤ ਦੇਖਭਾਲ ਨਾ ਕਰਨ ’ਚ ਅਸਫਲ ਰਹਿਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਨੇ ਮਚਾਈ ਤਬਾਹੀ, 11 ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਲਾਪਤਾ
    • ਭਾਰਤ-ਅਮਰੀਕਾ ਸੌਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਮਾਰਚ ਅੱਜ ਸੈਂਕੜੇ ਬੱਸਾਂ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣਗੀਆਂ
    • ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਹੋਈ ਸਖ਼ਤ ਦੇਖਭਾਲ ਨਾ ਕਰਨ ’ਚ ਅਸਫਲ ਰਹਿਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ
    • ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਕੂੜੇ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਨਰਕ ਦਾ ਰੂਪ
    • ਜਦੋਂ ਵੱਡੀਆਂ ਕੁਰਸੀਆਂ ਹਲਾਉਣੀਆਂ ਹੋਣ ਤਾਂ ਦਰੀਆਂ ’ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਹੀ ਰੋਸ ਵਿਖਾਵਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦੈ
    • ਐਨ.ਐਸ.ਕਿਉ.ਐਫ ਵੋਕੇਸ਼ਨਲ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਦੇ ਹਲਕੇ ਦਿੜ੍ਹਬਾ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ। ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਦਾ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਨਾ ਹੋਣ ਤੱਕ ਪੱਕਾ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ
    • ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਸਿੱਖ ਧਿਰਾਂ ਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਦਿੱਲੀ ਤੋ ਚਲਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਰੋਧੀ ਤਾਕਤਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਲੁੱਟਿਆ ਕੁੱਟਿਆ ਤੇ ਘਸਿਆਰਾ ਬਣਾਉਣ ’ਚ ਕੋਈ ਕਸਰ ਬਾਕੀ ਨਹੀ ਛੱਡੀ
    • ਸਾਊਥਾਲ ’ਚ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਜਥੇਦਾਰ ਗੜਗੱਜ ਨੇ ਇਕਜੁੱਟਤਾ ਤੇ ਮੀਰੀ-ਪੀਰੀ ਦੇ ਸਿਧਾਂਤ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਜ਼ੋਰ
    Monday, July 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»रिकॉर्ड बिजली मांग के बावजूद हरियाणा में निर्बाध बिजली आपूर्ति, 18 जुलाई को 3,135.42 लाख यूनिट की ऐतिहासिक खपत – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
    Haryana

    रिकॉर्ड बिजली मांग के बावजूद हरियाणा में निर्बाध बिजली आपूर्ति, 18 जुलाई को 3,135.42 लाख यूनिट की ऐतिहासिक खपत – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    July 19, 20267 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बावजूद राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बिना किसी बड़े व्यवधान के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। श्री विज ने बताया कि गत 18 जुलाई, 2026 को हरियाणा में दोनों बिजली वितरण निगमों ’’उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) तथा ’’दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अंतर्गत कुल 3,135.42 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो प्रदेश में बिजली की बढ़ती आवश्यकता और मजबूत वितरण व्यवस्था का प्रमाण है।

    *यूएचबीवीएन क्षेत्र में 1,371.72 तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 1,763.70 लाख यूनिट बिजली की खपत – विज*

    उन्होंने बताया कि यूएचबीवीएन क्षेत्र में 1,371.72 लाख यूनिट तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 1,763.70 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। पिछले वर्ष की समान तिथि की तुलना में यूएचबीवीएन क्षेत्र में लगभग 25.85 प्रतिशत (1089.95 लाख यूनिट) तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 37.56 प्रतिशत (1282.10 लाख यूनिट) की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि डीएचबीवीएन के दिल्ली जोन में 1,065.53 लाख यूनिट तथा हिसार जोन में 698.17 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। वहीं, यूएचबीवीएन के रोहतक जोन में 793.66 लाख यूनिट तथा पंचकूला जोन में 578.06 लाख यूनिट बिजली की खपत रही।

    *18 जुलाई को यूएचबीवीएन की 1,371.72 लाख यूनिट के रिकॉर्ड खपत रही*

    ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के क्षेत्र में इस वर्ष जुलाई माह के दौरान बिजली की मांग लगातार बढ़ती रही। गत 1 जुलाई को 1,243.81 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो 2 जुलाई को 1,071.09 लाख यूनिट, 3 जुलाई को 1,188.13 लाख यूनिट, 4 जुलाई को 1,293.74 लाख यूनिट, 5 जुलाई को 1,226.43 लाख यूनिट, 6 जुलाई को 1,187.54 लाख यूनिट, 7 जुलाई को 1,192.39 लाख यूनिट तथा 8 जुलाई को 1,039.82 लाख यूनिट रही। इसके बाद 9 जुलाई को 945.64 लाख यूनिट और 10 जुलाई को 861.51 लाख यूनिट की खपत दर्ज हुई। मौसम में बदलाव के साथ बिजली की मांग में पुनः तेजी आई और 11 जुलाई को 952.86 लाख यूनिट, 12 जुलाई को 1,046.40 लाख यूनिट, 13 जुलाई को 1,152.63 लाख यूनिट, 14 जुलाई को 1,217.37 लाख यूनिट, 15 जुलाई को 1,285.58 लाख यूनिट, 16 जुलाई को 1,293.91 लाख यूनिट तथा 17 जुलाई को 1,309.12 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। 18 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 1,371.72 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो माह के दौरान सर्वाधिक दैनिक खपत रही।

    *18 जुलाई को डीएचबीवीएन की 1,763.70 लाख यूनिट के रिकॉर्ड खपत रही*

    इसी प्रकार, ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के क्षेत्र में भी इस वर्ष जुलाई माह के दौरान बिजली की मांग लगातार उच्च स्तर पर बनी रही। गत 1 जुलाई को 1,696.20 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो 2 जुलाई को 1,436.58 लाख यूनिट, 3 जुलाई को 1,503.26 लाख यूनिट, 4 जुलाई को 1,590.97 लाख यूनिट, 5 जुलाई को 1,485.43 लाख यूनिट, 6 जुलाई को 1,527.94 लाख यूनिट, 7 जुलाई को 1,540.21 लाख यूनिट तथा 8 जुलाई को 1,358.13 लाख यूनिट रही। इसके बाद 9 जुलाई को 1,363.05 लाख यूनिट, 10 जुलाई को 1,434.25 लाख यूनिट, 11 जुलाई को 1,468.75 लाख यूनिट, 12 जुलाई को 1,520.41 लाख यूनिट, 13 जुलाई को 1,601.07 लाख यूनिट, 14 जुलाई को 1,642.18 लाख यूनिट, 15 जुलाई को 1,654.40 लाख यूनिट, 16 जुलाई को 1,686.40 लाख यूनिट तथा 17 जुलाई को 1,732.16 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। 18 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 1,763.70 लाख यूनिट पर पहुंच गया, जो जुलाई माह के दौरान अब तक की सर्वाधिक दैनिक बिजली खपत है।

    *’’हर वर्ग के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है’’ – विज*

    श्री विज ने बताया कि बिजली की आपूर्ति कृषि, ग्रामीण, शहरी एवं औद्योगिक सभी श्रेणियों में संतुलित रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूएचबीवीएन क्षेत्र में 18 जुलाई को कृषि क्षेत्र में 413.43 लाख यूनिट, ग्रामीण घरेलू में 299.14 लाख यूनिट, शहरी में 385.59 लाख यूनिट और औद्योगिक में 273.56 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। इसी प्रकार, डीएचबीवीएन क्षेत्र में 18 जुलाई को कृषि में 357.05 लाख यूनिट, ग्रामीण घरेलू में 356.86 लाख यूनिट, शहरी में 693.53 लाख यूनिट और औद्योगिक में 356.26 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि सरकार ने किसी भी वर्ग के उपभोक्ता के साथ भेदभाव किए बिना सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई है।

    *गर्मी और औद्योगिक गतिविधियों के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था रही पूरी तरह नियंत्रण में – विज*

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी, कृषि कार्यों के लिए बढ़ती बिजली आवश्यकता तथा औद्योगिक गतिविधियों में तेजी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद सरकार ने पूर्व तैयारी, पर्याप्त बिजली खरीद, ट्रांसमिशन नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण तथा आधुनिक लोड मैनेजमेंट प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बिजली उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और समय पर बिजली उपलब्ध कराना है।

    *सरकार भविष्य की मांग को देखते हुए बिजली व्यवस्था को और मजबूत बना रही है – विज*

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण क्षमता में निरंतर विस्तार कर रही है। नए सब-स्टेशन, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, उच्च क्षमता की विद्युत लाइनों का निर्माण तथा स्मार्ट तकनीकों को तेजी से लागू किया जा रहा है ताकि आने वाले वर्षों में भी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा तथा आधुनिक विद्युत प्रबंधन प्रणालियों को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।

    उन्होंने बताया कि दोनों बिजली वितरण निगमों द्वारा प्रभावी विद्युत प्रबंधन, सतत मॉनिटरिंग एवं त्वरित फॉल्ट निवारण के माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। श्री विज ने बताया कि दोनों निगमों के सभी फील्ड अधिकारियों को सब-स्टेशनों, फीडरों एवं वितरण तंत्र की निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी तकनीकी बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, उपकरण एवं मानव संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दोनों बिजली वितरण निगम प्रदेशवासियों को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फील्ड टीमें 24×7 सक्रिय हैं

    *उपभोक्ताओं से बिजली के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील*

    श्री अनिल विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि बिजली एक बहुमूल्य राष्ट्रीय संसाधन है, इसलिए सभी नागरिक इसका विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बिजली की खपत रोककर तथा ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग कर तथा सोलर सिस्टम स्थापित करके प्रत्येक नागरिक बिजली बचाने के इस अभियान में सहभागी बन सकता है।

    उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय के कारण रिकॉर्ड मांग के दौरान भी प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है। सरकार भविष्य में भी हरियाणा के प्रत्येक उपभोक्ता को विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    तंबाकू नियंत्रण में हरियाणा राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनकर उभरा 12,800 से अधिक शैक्षणिक संस्थान तंबाकू-मुक्त घोषित – डॉ. सुमिता मिश्रा

    July 19, 2026

    राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं हो रही सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 19, 2026

    सर्वोत्तम कार्य करने वाली “विद्यालय प्रबंधन समितियों” को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਨੇ ਮਚਾਈ ਤਬਾਹੀ, 11 ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਲਾਪਤਾ

    July 19, 2026

    ਭਾਰਤ-ਅਮਰੀਕਾ ਸੌਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਮਾਰਚ ਅੱਜ ਸੈਂਕੜੇ ਬੱਸਾਂ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣਗੀਆਂ

    July 19, 2026

    ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਹੋਈ ਸਖ਼ਤ ਦੇਖਭਾਲ ਨਾ ਕਰਨ ’ਚ ਅਸਫਲ ਰਹਿਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ

    July 19, 2026

    ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਕੂੜੇ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਨਰਕ ਦਾ ਰੂਪ

    July 19, 2026

    ਜਦੋਂ ਵੱਡੀਆਂ ਕੁਰਸੀਆਂ ਹਲਾਉਣੀਆਂ ਹੋਣ ਤਾਂ ਦਰੀਆਂ ’ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਹੀ ਰੋਸ ਵਿਖਾਵਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦੈ

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਨੇ ਮਚਾਈ ਤਬਾਹੀ, 11 ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਲਾਪਤਾ

    July 19, 2026

    ਭਾਰਤ-ਅਮਰੀਕਾ ਸੌਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਮਾਰਚ ਅੱਜ ਸੈਂਕੜੇ ਬੱਸਾਂ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣਗੀਆਂ

    July 19, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.