पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण, यू.टी. चंडीगढ़ के कार्यालय ने 10 से 12 अक्टूबर, 2026 तक नई श्रृंखला “CH01-DG” के 0001 से 9999 तक के आकर्षक एवं पसंदीदा वाहन पंजीकरण नंबरों के साथ-साथ पिछली श्रृंखलाओं के शेष आकर्षक एवं विशेष पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी आयोजित की।
ई-नीलामी में कुल 527 पंजीकरण नंबरों की नीलामी हुई, जिससे 2,97,56,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
पंजीकरण नंबर “CH01-DG-0001” के लिए सर्वाधिक 21,31,000 रुपये की बोली लगी, जबकि “CH01-DG-007” के लिए दूसरी सबसे अधिक 11,71,000 रुपये की बोली प्राप्त हुई।


