मार्केट कमेटी, सेक्टर 26, चंडीगढ़ ने मुख्य अभियंता, यू.टी. चंडीगढ़ के माध्यम से सेक्टर 26 की अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में बुनियादी ढांचे के सुधार का कार्य शुरू किया है। लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आज सड़कों के पुनर्निर्माण तथा जल निकासी व्यवस्था में सुधार के कार्य शुरू किए गए।
श्री डी. कार्तिकेयन, आईएएस, सचिव, राज्य कृषि विपणन बोर्ड, चंडीगढ़ प्रशासन ने श्रीमती खुशप्रीत कौर, दानिक्स, प्रशासक, मार्केट कमेटी, यू.टी. चंडीगढ़ के साथ आज मंडी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। सफाई कार्यों में तेजी लाने और सड़कों का पुनर्निर्माण चरणबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए गए, ताकि व्यापारियों तथा आम जनता को कम से कम असुविधा हो और निर्माण के दौरान यातायात सुचारू रहे। व्यापारियों और आम जनता से निर्माण कार्यों के दौरान सहयोग करने की अपील भी की गई।
इस पहल का उद्देश्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान करना और मंडी की समग्र कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना है।


