सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पश्चिमी कमान ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
बीएसएफ पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक श्री सतीश एस. खंडारे, आईपीएस ने बीएसएफ परिसर, लखनौर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों, नागरिक कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के अंतर्गत नीम, पीपल, अशोक तथा विभिन्न फलदार वृक्षों सहित स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक एवं वर्दीधारी कर्मी का साझा दायित्व बताते हुए हरित एवं सतत भारत के निर्माण के प्रति बीएसएफ की प्रतिबद्धता को दोहराया।
अखिल बीएसएफ स्तर पर आयोजित इस अभियान के तहत कश्मीर से गुजरात तक पश्चिमी सीमा पर स्थित सभी बीएसएफ संरचना
एवं सीमा चौकियों (बीओपी) में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मरुस्थलीय क्षेत्रों, क्रीक क्षेत्रों तथा बंजर भूमि को विशेष रूप से अभियान का केंद्र बनाया गया ताकि मरुस्थलीकरण एवं मृदा अपरदन जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
इस अभियान के दौरान पश्चिमी सीमा क्षेत्र में 65,000 से अधिक पौधे लगाए गए। अतिरिक्त महानिदेशक ने कहा कि बीएसएफ राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा के अपने प्रमुख दायित्व के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध रही है।
चंडीगढ़, 5 जून, 2026: