चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला को गोली मार दी गई
आरोप है कोर्ट के आदेश पर पुलिस को साथ लेकर फ्लैट खाली कराने पहुंची महिला पर फ्लैट पर कब्जा कर बैठे वकील ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं और फिलहाल गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती हैं
घायल महिला की पहचान राजिंदर कौर के रूप में हुई है उसे गंभीर हालत में तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश के तहत फ्लैट का कब्जा खाली कराने की कार्रवाई की जा रही थी
इसी दौरान फ्लैट पर कब्जा किए बैठे वकील जेपीएस चड्ढा ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से महिला पर फायरिंग करने का आरोप है
गोली राजिंदर कौर के मुंह में लगी
फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच जारी है
जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त फ्लैट का कब्जा दिलवाने के लिए कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की टीम भी महिला के साथ मौजूद थी
चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी धीरज कुमार ने दी जानकारी
मनजिंदर कौर नाम की महिला पुलिस के साथ कोर्ट के आदेश पर फ्लैट का कब्जा लेने पहुंची थी लेकिन फ्लैट में रह रहे JPS चड्ढा नाम के वकील ने फ्लैट को अंदर से लोक कर लिया पुलिस कर्मियों ने भी लोक खोलने के लिए कहा लेकिन लोक नहीं खोला
इसके बाद पुलिस कर्मियों ने लोक तोड़कर कब्जा दिलवाने की कोशिश की
इस दौरान आरोपी वकील ने बालकनी से आकर अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से महिला पर गोली चला दी
महिला के मुंह पर गोली लगने से वो घायल हो गई है
गोली चलाने वाला वकील है जिसकी पहचान JPS चड्ढा के रूप में हुई है घायल महिला का नाम मनजिंदर कौर है
आरोपी वकील पिछले 36 साल से फ्लैट में किराएदार के रूप में कब्जा कर के बैठा था


