खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ऑल वेदर स्विमिंग पूल, सेक्टर 23, चंडीगढ़ में 25 से 27 अगस्त, 2026 तक अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों तथा विशेष बच्चों (स्पेशल चिल्ड्रन्स) के लिए तीन दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग le रहेहैं, जिसने युवा तैराकों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने, एक स्वस्थ खेल माहौल में प्रतिस्पर्धा करने और मूल्यवान प्रतिस्पर्धी अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के बीच तैराकी को बढ़ावा देना और उन्हें समर्पण, अनुशासन तथा खेल भावना के साथ खेलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 27 अगस्त, 2026 तक चलेगी, जिसमें तैराक विभिन्न आयु वर्गों की अलग-अलग स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं


