*“चंडीगढ़ में ‘हर घर तिरंगा रन’ देशभक्ति के उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आयोजित”*
खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त 2026 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-42, चंडीगढ़ में ‘हर घर तिरंगा रन’ का आयोजन किया गया।
रन को श्री सोरभ कुमार अरोड़ा, पीसीएस, निदेशक खेल, चंडीगढ़ प्रशासन ने झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ रन में शामिल हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित लगभग 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एक घंटे की इस रन का शुभारंभ सुबह 6:15 बजे सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के गायन के साथ हुआ। इसके बाद हर घर तिरंगा शपथ दिलाई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को समावेशी स्वरूप प्रदान किया और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े एकता और देशभक्ति के भाव को और मजबूत किया।
खेल विभाग ने आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों और सहयोगी स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. अतुल धकने, डेनिक्स, अतिरिक्त निदेशक खेल; डॉ. महिंदर सिंह, संयुक्त निदेशक खेल; तथा डॉ. भगवान सिंह, आईवाईए, खेल विभाग, सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक, कर्मचारी और खेल जगत से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।


