भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। डा. अर्चना गुप्ता ने श्री शाह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान हरियाणा में संगठन की मजबूती, पार्टी के विस्तार और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। श्री शाह ने विश्वास जताया कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी के विस्तार को नई गति मिलेगी।
इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन और आशीर्वाद संगठन के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।
Breaking News
- डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे
- केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की
- प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
- संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट


