भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। डा. अर्चना गुप्ता ने श्री शाह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान हरियाणा में संगठन की मजबूती, पार्टी के विस्तार और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। श्री शाह ने विश्वास जताया कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी के विस्तार को नई गति मिलेगी।
इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन और आशीर्वाद संगठन के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।
Breaking News
- स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प
- हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन
- ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ
- ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 154 ਹੋਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ : ਸੀਐਮ ਮਾਨ
- ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਜਹਾਜ਼ ਦਾ ਹਾਈਜੈਕ ਹੋਣ ਦਾ ਅਲਰਟ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬਦਲਿਆ ਰੂਟ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਾਂਚ ਲਈ ਵੱਖਰੀ ਥਾਂ ’ਤੇ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਜਹਾਜ਼
- ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਤਲ ਵਿਰੁੱਧ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਥਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਤੇ ਸਾਰੇ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ


