केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने डॉक्टरों से सीधा संवाद करते हुए उनसे आग्रह किया कि चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सक अच्छे कार्य कर रहे है उन्हें जनता के सामने जरूर सांझा करें। डॉक्टरी पेशा एक ऐसा वर्ग है जो अपने दायित्व का निर्वहन दिन-रात एक करते हुए मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में चिकित्सा क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य हुए है उन कार्यो को भी डॉक्टरों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि लगभग 1 लाख 85 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही हैं। देश में 11 वैक्सीन जिसमें जन्म से लेकर 16 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवाओं को लगाने का काम किया जा रहा हैं। वैक्सीन का यह प्रतिशत 98 प्रतिशत हैं। इतना ही नहीं आज सरकारी अस्पतालों में महिलाओं डिलीवरी का प्रतिशत बढ़ा हैं। कोरोना काल में भारत ही एक ऐसा देश था जिसने अपनी वैक्सीन तैयार करके विदेशों में भी वैक्सिन उपलब्ध करवाने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को कोरोना की वैक्सीन बूस्टर डोज के साथ लगाई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी कुछ देश पोलियो की बीमारी से ग्रस्त है, लेकिन भारत देश पोलियो मुक्त देश है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि वर्ष 2017 से लोगों के स्वास्थ्य की जांच के दृष्टिगत स्क्रीनिंग का कार्य करते हुए लगभग 42 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई हैं। इस स्वास्थ्य जांच में दंत जांच, मानसिक जांच, शुगर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के साथ-साथ अन्य जांच शामिल हैं। आशा वर्करों के माध्यम से 30 साल से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों की यह स्वास्थ्य जांच की जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में पिछले 9 महीनों में आयुष्मान भारत योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया गया हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को और बेहतर चिकित्सा देने के लिए डॉक्टरों को अपने मापदण्ड बनाने होंगे। टेलीमेडिसिन के साथ-साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा पर भी जोर देना होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। आज हरियाणा में 17 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं तथा बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा पूरे देश में 23 नए एम्स मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है, जिसमें हरियाणा को 2 एम्स मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं। डॉक्टरों के सहयोग से देश व प्रदेश स्वस्थ भारत की ओर आगे बढ़ रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखते हुए देश व प्रदेश को आगे ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा हैं।


