Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प
    • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
    • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन
    • ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ
    • ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 154 ਹੋਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ : ਸੀਐਮ ਮਾਨ
    • ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਜਹਾਜ਼ ਦਾ ਹਾਈਜੈਕ ਹੋਣ ਦਾ ਅਲਰਟ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬਦਲਿਆ ਰੂਟ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਾਂਚ ਲਈ ਵੱਖਰੀ ਥਾਂ ’ਤੇ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਜਹਾਜ਼
    • ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਤਲ ਵਿਰੁੱਧ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਥਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਤੇ ਸਾਰੇ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ, जनता की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा*
    Haryana

    राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ, जनता की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा*

    October 8, 20268 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत अंबाला में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के साथ-साथ दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।
    हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    *वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हरियाणा की जनता के बीच जाएगा इंडिया गठबंधन : संजय दत्त*
    हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ केवल कांग्रेस का अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक की लड़ाई है। देश के लोकतंत्र की बुनियाद जनता के वोट पर टिकी है और मतदाता के अधिकार के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।
    उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। कार्यकर्ता इस अभियान को हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक पहुंचाएं तथा लोगों को उनके वोट की ताकत और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करें।
    संजय दत्त ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। किसानों, युवाओं, मजदूरों और आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से जनता के बीच अपनी आवाज उठाता रहेगा।
    *लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा इंडिया गठबंधन : राव नरेंद्र सिंह*
    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक राजनीतिक दल एवं नागरिक की जिम्मेदारी है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के बजाय यदि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जाएगा, तो कांग्रेस और इंडिया गठबंधन उसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगा।
    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में किए गए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों में भारी रोष है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।
    राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट है। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को प्रदेश के हर हिस्से तक ले जाकर जनता की आवाज को और मजबूत किया जाएगा।
    *विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दे सरकार : चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा*
    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने और अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान ने दिया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
    उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय किसानों, युवाओं, मजदूरों, व्यापारियों और आम जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। जनता के वोट की ताकत को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मिलकर विरोध करेगा।
    चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा की लड़ाई गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।
    *अंबाला अनाज मंडी में किसानों की समस्याएं सुनीं, फसल के उठान में देरी पर जताई चिंता*
    प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने अंबाला अनाज मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों से बातचीत की तथा फसल की खरीद एवं मंडी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने फसल के समय पर उठान नहीं होने, मंडियों में अनावश्यक इंतजार, खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों और भुगतान में देरी सहित अनेक समस्याओं से कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया।
    किसानों ने बताया कि मंडी में फसल पहुंचने के बाद यदि उसका समय पर उठान नहीं होता, तो मंडी में जगह की समस्या पैदा होती है और किसान को अपनी अगली फसल लेकर आने में भी परेशानी होती है। फसल के ढेर पड़े रहने से किसान को अतिरिक्त समय और श्रम लगाना पड़ता है तथा उसे अपनी उपज के भुगतान के लिए भी इंतजार करना पड़ता है।
    प्रदेश अध्यक्ष राम नरेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, किसान पहले खेत में मेहनत करता है, फिर अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचता है, लेकिन यदि मंडी में खरीद, उठान और भुगतान की व्यवस्था सुचारू नहीं होगी तो उसकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है।
    उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए खरीद प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। फसल की खरीद के बाद उसका तत्काल उठान और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि किसानों को नमी के नाम पर अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां फसल निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप है, वहां खरीद में किसी प्रकार की अनावश्यक अड़चन पैदा नहीं की जानी चाहिए। मंडियों में पर्याप्त बारदाना, तौल व्यवस्था, श्रमिकों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा किसानों के लिए अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
    उन्होंने कहा कि किसान को अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में घंटों और दिनों तक इंतजार करना पड़े, यह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। सरकार को कागजों और दावों के बजाय मंडियों की जमीनी हकीकत पर ध्यान देना चाहिए।
    राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या केवल फसल की खरीद तक सीमित नहीं है। बढ़ती खेती लागत, महंगे डीजल और बिजली, खाद एवं बीज की उपलब्धता, मजदूरी की बढ़ती लागत, फसल की उचित कीमत, समय पर भुगतान और मंडी व्यवस्था जैसी समस्याएं किसान की आय और आर्थिक स्थिति को सीधे प्रभावित करती हैं।
    उन्होंने सरकार से मांग की कि मंडियों में खरीद, उठान और भुगतान की पूरी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए, किसानों की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
    उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान की फसल खेत से मंडी और मंडी से गोदाम तक सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिले, इसके लिए कांग्रेस लगातार किसानों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
    प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’, ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ’ के नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया तथा मताधिकार, लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    *मतदाता के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष जरूरी : कामरेड प्रेम चंद*
    CPM के प्रदेश सचिव कामरेड प्रेम चंद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी दल मिलकर जनता के बीच जाएंगे।
    *किसानों और आम जनता के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : दरियाव सिंह*
    CPI के प्रदेश सचिव दरियाव सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों की फसल की खरीद, उठान और भुगतान की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करना चाहिए, क्योंकि मंडियों में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ-साथ किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई भी इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगा।
    *लोकतंत्र और किसान हितों के सवाल पर संघर्ष और तेज होगा : विनोद जी*
    CPIML के प्रदेश सचिव विनोद जी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है, इसलिए सरकार को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए और खरीद, उठान व भुगतान की व्यवस्था को प्रभावी बनाना चाहिए।
    इस अवसर पर अंबाला विधायक निर्मल सिंह, जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल, परविंदर परी, दुष्यंत चौहान सहित इंडिया गठबंधन के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन

    October 14, 2026

    ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.