इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हांसी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर खुद पत्थर फेंकना कोई पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि खुली गुंडागर्दी और कानून का घोर उल्लंघन है। यह पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया शर्मनाक, अपमानजनक और पूरी तरह से गैर-कानूनी कृत्य है। पुलिस नियमों में कहीं भी यह नहीं लिखा कि प्रदर्शन कर रहे निर्दोष लोगों पर पुलिस द्वारा पत्थर फेंके जाएं। गैर-कानूनी भीड़, उपद्रव और स्थिति नियंत्रण के नाम पर पुलिस का ऐसा बर्बर व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि कोई एसपी लेवल का अधिकारी खुद प्रदर्शनकारियों पर पत्थर बरसाए। ऐसे ही तो पुलिस वाले अवैध हथियारों का गलत इस्तेमाल कर निर्दोषों को फंसाएंगे और न्याय व्यवस्था को तार-तार करेंगे। यह घटना पुलिस तंत्र की बर्बरता और सत्ता के संरक्षण में हो रही मनमानी का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा सरकार ने पिछले 12 सालों के राज में प्रदेश का पूरी तरह से बेड़ा गर्क कर दिया है। कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सरकार से मांग की है कि हांसी के एसपी को इस कुकृत्य के लिए सख्त से सख्त सजा दी जाए और तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्दोष जनता पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


