Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
    • उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया
    • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे
    • केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
    • संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
    Thursday, July 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा की
    National

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा की

    July 10, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव; आसूचना ब्यूरो के निदेशक; सीमा प्रबंधन सचिव; पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी सचिव; मत्स्यपालन विभाग के सचिव, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि बंदरगाहों की सुरक्षा में केवल लाइसेंस प्राप्त निजी सुरक्षा एजेंसी ही कार्य करें और सिर्फ ऐसे निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाए जिन्हें CISF से प्रशिक्षण प्राप्त हो। उन्होंने पत्तन सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान (PSTI) के लिए वर्तमान में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर में सुरक्षाकर्मियों का प्रशिक्षण जल्द शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि BoPS में तैनात किए जाने वाले सुरक्षाकर्मियों का एक डेटाबेस बनाया जाए। उन्होंने कहा कि BoPS की सुरक्षा व्यवस्था वाले सभी बंदरगाहों पर कंटेनर स्कैनिंग की व्यवस्था हो। गृह मंत्री ने CISF को देश के बड़े बंदरगाहों, जैसे विशाखापत्तनम पोर्ट, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पर जाकर BoPS को सौंपी जाने वाली सुरक्षा का ट्रायल करे।

    गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार तटीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है।

    BoPS का गठन Merchant Shipping Act, 2025 की धारा 13 के प्रावधानों के तहत एक वैधानिक निकाय के रूप में किया जा रहा है। ब्यूरो का नेतृत्व एक महानिदेशक करेंगे और यह पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के अधीन काम करेगा। BoPS जहाजों और बंदरगाहों पर सुविधाओं की सुरक्षा से संबंधित नियामक एवं निरीक्षण कार्यों के लिए उत्तरदायी होगा। BoPS सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का समयबद्ध विश्लेषण, संग्रहण और आदान-प्रदान सुनिश्चित करेगा, जिसमें साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान होगा; इसमें बंदरगाहों की IT अवसंरचना को डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखने के लिए डेडिकेटेड प्रभाग भी शामिल होगा।

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और फिशिंग हार्बर्स और फिश लैन्डिंग सेंटर्स की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ISRO द्वारा विकसित ‘नभमित्र’ ऐप का और प्रचार-प्रसार हो, जिससे अधिक से अधिक संख्या में नाविक इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकें।

    गृह मंत्री ने मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी जिलों के DM और SP को पत्र लिख कर जिले में मौजूद सभी फिश लैन्डिंग सेंटर्स की सूची केन्द्र को भेजने को कहें। उन्होंने कहा कि मत्स्यपालकों के पंजीकरण को आसान बनाया जाना चाहिए। श्री अमित शाह ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें कि फिश लैन्डिंग सेंटर्स पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो और वहाँ स्थायी पुलिसकर्मियों की ही नियुक्ति हो।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026

    केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.