- कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
- हरियाणा राइट टू बिजनेस बिल से विनिर्माण क्षेत्र के एमएसएमई को 15 कार्यदिवसों के भीतर मिलेगी सैद्धांतिक मंजूरी
- कांग्रेस ने विधानसभा के गेट पर ही नहीं, भीतर भी सदन की गरिमा को तार-तार किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- संत गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान से संबंधित गठित कमेटी में विपक्ष के सदस्यों को भी किया जाएगा शामिल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए
- विश्वविद्यालयों के गेस्ट फैकल्टी को मिलेगी सेवा सुरक्षा, सरकार ला रही है नया अधिनियम 2026: महीपाल ढांडा
- प्रदेश के 118 राजकीय स्कूलों के बेहतरीन भवन बनाए जाएंगे-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
- संत गुरु रविदास जी किसी एक समाज के नहीं, पूरी मानवता के महान संत : कृष्ण लाल पंवार
Author: Rozana Desh Pardesh
नागरिकों की शिकायतों का उनके द्वार पर ही निवारण सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों के तहत उपायुक्त कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जन सुनवाई आयोजित की जा रही है। इन जन सुनवाइयों के दौरान उपायुक्त, चंडीगढ़, श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस, आम जनता से सीधे संवाद करते हुए उनकी शिकायतें सुनते हैं। नागरिक विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हैं। शिकायतों के समयबद्ध निवारण के लिए उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों और शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही जारी किए जाते हैं। जन सुनवाई के दौरान जारी निर्देशों…
चंडीगढ़ योग एसोसिएशन द्वारा आज ब्रह्मऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज, सेक्टर-19, चंडीगढ़ में 42वीं चंडीगढ़ स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप का उद्घाटन श्री एच. राजेश प्रसाद, आई.ए.एस., मुख्य सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने एशियन, नेशनल एवं खेलो इंडिया पदक विजेता योगासन खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री एच. राजेश प्रसाद, आई.ए.एस., मुख्य सचिव ने उन्हें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से योग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन को बनाए…
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज सेक्टर-32 स्थित GGDSD कॉलेज, चंडीगढ़ में “हर घर तिरंगा – वंदे मातरम् के 150 वर्ष” अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यू.टी. चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और व्यापक जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर श्री एच. राजेश प्रसाद, IAS, मुख्य सचिव, यू.टी. चंडीगढ़ प्रशासन मुख्य अतिथि थे। पर्यटन एवं संस्कृति सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह, IAS ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इसके बाद We Are One (WAO) द्वारा देशभक्ति एवं तिरंगा थीम पर आधारित सांस्कृतिक…
कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर हरियाणा राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के न्यौते पर रविवार शाम को उनसे मुलाकात की है. हरियाणा के अलावा बाकी राज्यों से कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी भी इस दौरान मौजूद रहे. पीएम मोदी से हरियाणवी खिलाड़ियों की मुलाकात :कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार हरियाणा के 11 खिलाड़ियों ने मेडल जीता है. इनमें 7 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 2 कांस्य मेडल शामिल हैं. इन खिलाड़ियों में शर्मिला धनखड़, सीमा कालीरमन, नीरज चोपड़ा, यशवीर सिंह, प्रीति पंवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल, नरेंद्र…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 अगस्त 2026 को दिल्ली कैंट स्थित बेस अस्पताल में ‘सिंदूर महारक्तदान यात्रा’ के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हमारे रक्षा बलों के अद्वितीय साहस और शौर्य को प्रदर्शित किया। इसने दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और महिलाओं के सिंदूर की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने तथा भारत पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस करने…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत अगली औद्योगिक क्रांति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अगली औद्योगिक क्रांति जैव प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संचालित होगी। इसके विपरीत, पिछली औद्योगिक क्रांति सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से प्रेरित थी, जिसमें भारत की भागीदारी अपेक्षाकृत देर से हुई थी। एक मीडिया सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके पास जैव प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित नीति…
माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में साइकिल पर आधारित फिट इंडिया संडे के 85वें राष्ट्रीय संस्करण का नेतृत्व किया, जिसमें प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ की दिशा में नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली और नारा दिया, ‘फिटनेस को हां कहें, ड्रग्स को ना कहें।’ युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा ‘फिट इंडिया’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान में अग्रणी भूमिका दी गई। इस पहल का उद्देश्य हानिकारक व्यसनों के सकारात्मक विकल्प के रूप में…
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान को व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से आज जलगांव के जिलाधिकारी कार्यालय स्थित जिला नियोजन भवन में आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, संतों एवं साधुओं, जन-प्रतिनिधियों, प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित किया और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री श्री संजय सावकारे, विधायक श्री राजू भोले, जिलाधिकारी श्री रोहन घुगे, पुलिस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरंगा भारत के गर्व का प्रतीक है और हर नागरिक के लिए देश के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की एक निरंतर प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘वंदे मातरम’ को समर्पित है, क्योंकि देश राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने का पर्व मना रहा है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: हमारा…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान समय की मांग अनुसार विज्ञान, कम्प्यूटर और रोबोटिक्स की आधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों के लिए प्रयोग, अनुसंधान और नवाचार के नए द्वार खोलेंगी। इसके साथ ही तकनीक से युक्त कक्षाएं सीखने की प्रक्रिया को युवाओं के लिए रुचिकर बनाएंगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को हिसार में ओ.पी. जिंदल मॉडर्न स्कूल में नई शिक्षा सुविधाओं के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में ‘उत्कर्ष’ प्रशासनिक ब्लॉक, ‘उदय’ एसईएन विंग, ‘उद्गम’ स्विमिंग पूल तथा ‘उत्सव’ ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समारोह…
About
Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!
Quick Links
Categories
© 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved

