कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर हरियाणा राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के न्यौते पर रविवार शाम को उनसे मुलाकात की है. हरियाणा के अलावा बाकी राज्यों से कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी भी इस दौरान मौजूद रहे.
पीएम मोदी से हरियाणवी खिलाड़ियों की मुलाकात :कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार हरियाणा के 11 खिलाड़ियों ने मेडल जीता है. इनमें 7 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 2 कांस्य मेडल शामिल हैं. इन खिलाड़ियों में शर्मिला धनखड़, सीमा कालीरमन, नीरज चोपड़ा, यशवीर सिंह, प्रीति पंवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल, नरेंद्र बेरवाल के नाम शामिल हैं. हरियाणा से ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को छोड़ बाकी सभी खिलाड़ियों की आज पीएम मोदी से मुलाकात हुई है. नीरज चोपड़ा 21 अगस्त 2026 को स्विट्जरलैंड में होने वाली लॉजेन डायमंड लीग की तैयारी में जुटे है जिसके चलते वे इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके.


