Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की टीबी कार्यक्रम की समीक्षा
    Haryana

    हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की टीबी कार्यक्रम की समीक्षा

    August 3, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाई है। राज्य ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के प्रमुख लक्ष्यों को पार करते हुए व्यापक जांच अभियान के माध्यम से 5.84 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की, 34,825 नए टीबी मरीजों की पहचान की तथा टीबी मामलों की कुल अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के मामले में भी राष्ट्रीय लक्ष्य को पार कर लिया।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इस गति को बनाए रखने के साथ-साथ टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) तथा समुदाय आधारित स्क्रीनिंग को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए, ताकि टीबी मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को जल्द प्राप्त किया जा सके।

    समीक्षा बैठक में बताया गया कि जनवरी से जुलाई 2026 के दौरान प्रदेश में 52,500 के लक्ष्य के मुकाबले 54,368 टीबी मामलों की अधिसूचना दर्ज की गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 104 प्रतिशत है। यह सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों की सक्रिय भागीदारी से संभव हो पाया है। सरकारी क्षेत्र ने अपने लक्ष्य का 101 प्रतिशत, जबकि निजी क्षेत्र ने 105 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. आर.एस. ढिल्लों ने बताया कि हरियाणा ने संभावित टीबी रोगियों की जांच के लक्ष्य को भी पार कर लिया है। राज्य में 5.25 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 5,81,371 लोगों की जांच की गई, जिससे हजारों मरीजों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित हुआ।

    उन्होंने बताया कि 24 मार्च से शुरू किया गया 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान राज्य की रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण आधार बनकर उभरा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 4,711 स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए, जिनमें 2,814 शिविर उच्च जोखिम वाले गांवों में लगाए गए। इन शिविरों के माध्यम से जांच सुविधाएं सीधे संवेदनशील आबादी तक पहुंचाई गईं। अभियान के दौरान 2.87 लाख छाती के एक्स-रे तथा 1.70 लाख आणविक (मॉलिक्यूलर) एनएएटी परीक्षण किए गए, जिससे शीघ्र एवं सटीक जांच की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

    बैठक में उपचार परिणामों की भी समीक्षा की गई। प्रदेश में 91 प्रतिशत उपचार सफलता दर दर्ज की गई, जो 90 प्रतिशत के राष्ट्रीय मानक से अधिक है। अधिसूचित टीबी मरीजों में से लगभग 97 प्रतिशत की एचआईवी जांच तथा 94 प्रतिशत की मधुमेह (डायबिटीज) जांच की गई, जिससे मरीजों का समग्र उपचार प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।

    राज्य टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू ने बताया कि अब तक 24,813 टीबी मरीजों के पारिवारिक संपर्कों को टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा निक्षय मित्र पहल के तहत 27,214 मरीजों को पोषण सहायता किट उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पोषण सहायता और मरीजों द्वारा उपचार का नियमित पालन सुनिश्चित करने में मदद मिली।

    उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान में तकनीक की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अभियान के दौरान शुरू किए गए टीबी मुक्त भारत ऐप और खुशी चैटबॉट पर अब तक 39,369 उपयोगकर्ता पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 23,016 स्वयंसेवक, 2,083 निक्षय मित्र तथा 9,164 टीबी मरीज शामिल हैं। इससे मरीजों की निगरानी और सामुदायिक सहभागिता के लिए मजबूत डिजिटल नेटवर्क तैयार हुआ है।

    राज्य में जांच अवसंरचना भी काफी मजबूत हुई है। प्रदेश में वर्तमान में 22 जिला टीबी केंद्र, 168 टीबी यूनिट और 452 नामित माइक्रोस्कोपी केंद्र कार्यरत हैं। इनके अलावा 46 सीबीएनएएटी मशीनें तथा 248 ट्रूनैट मॉलिक्यूलर

    जांच प्रणालियां उपलब्ध हैं। इनमें 150 मशीनें बीपीसीएल फाउंडेशन की सीएसआर पहल के तहत प्राप्त हुई हैं। दवा-प्रतिरोधी टीबी की उन्नत जांच की सुविधा पीजीआईएमएस रोहतक और आईआरएल करनाल की विशेष प्रयोगशालाओं में उपलब्ध है।

    बैठक में बताया गया कि एनएएटी परीक्षण कवरेज मार्च में 42 प्रतिशत से बढ़कर 2 अगस्त तक 69 प्रतिशत हो गई है। राज्य के चार जिले 80 प्रतिशत के स्तर को भी पार कर चुके हैं, जो मॉलिक्यूलर जांच में उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।

    सामुदायिक स्तर पर जांच को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए 200 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें स्वीकृत की हैं। इनमें से 36 मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि शेष मशीनों को चरणबद्ध तरीके से लगाया जाएगा। साथ ही, सभी 22 जिलों में रेडियोग्राफरों की तैनाती की जा रही है, ताकि चल रहे 60 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान पोर्टेबल एक्स-रे तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र पारिवारिक संपर्कों को शत-प्रतिशत टीबी निवारक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उपलब्ध जांच अवसंरचना का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निक्षय पोषण योजना के तहत लाभों का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

    मुख्य सचिव ने कहा कि व्यापक स्क्रीनिंग, आधुनिक जांच तकनीक, डिजिटल नवाचार, पोषण सहायता और जनभागीदारी पर आधारित रणनीति ने प्रदेश को राष्ट्रीय लक्ष्यों से आगे पहुंचाया है तथा टीबी मुक्त हरियाणा के अभियान को नई गति प्रदान की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.