कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पंचकूला में भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को समर्पित एक भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम सिम्फनी ऑफ विक्ट्री का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए हंसते-हसंते अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले भारत माता के अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह में मौजूद युद्ध के नायकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ बातचीत भी की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल की विजय केवल एक सैन्य जीत नहीं थी, बल्कि यह भारत के स्वाभिमान, अटूट संकल्प और अदम्य शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे जवानों द्वारा दिखाया गया अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वाेच्च बलिदान हमेशा पूरे राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। आने वाली पीढ़ियां हमेशा हमारे नायकों की ऋणी रहेंगी।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत रक्षा उपकरणों का आयात करने के बजाय दुनिया भर में उनका निर्यात कर रहा है, जो भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता, मजबूत रक्षा नीति और वैश्विक विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने रक्षा उत्पादन, स्वदेशी तकनीक और सैन्य आधुनिकीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को रक्षा निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। रक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, अर्थव्यवस्था और कूटनीति सहित हर क्षेत्र में देश निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि एक सैनिक के साथ-साथ उसका पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित रहता है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार और समाज हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के दिखाए मार्ग और पदचिह्नों पर चलें तथा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर श्याम लाल बंसल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Breaking News
- पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री
- डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ
- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, उनके संस्कारों से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार- मंत्री महीपाल ढांडा
- सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- 3 दिन के सत्र में ना ज़ीरो हॉवर था ना प्रश्नकाल और 2-2 मिनट विधायकों को बोलने के लिए दिए गए — अभय चौटाला


