Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी से पौधारोपण अभियान को गति देने के दिए निर्देश

    July 18, 2026

    हिसार में भव्य रोजगार मेले का आयोजन: लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने किया उद्घाटन, युवाओं को मिली सीधी भर्ती की राह

    July 18, 2026

    युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी से पौधारोपण अभियान को गति देने के दिए निर्देश
    • हिसार में भव्य रोजगार मेले का आयोजन: लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने किया उद्घाटन, युवाओं को मिली सीधी भर्ती की राह
    • युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • मुख्यमंत्री ने स्व. गुरनाम सिंह गुर्जर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- उनका निधन संगठन व समाज के लिए अपूरणीय क्षति
    • स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए : कृष्ण लाल पंवार
    • कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता
    • ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਧਿਰਾਂ ਨੇ ਸਿਰਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਸੋਚ ਨੂੰ ਵੀ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਕੀਤਾ : ਬਾਪੂ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ
    • ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਬਕਾਇਆ ਫੰਡਾਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰਅੰਦਾਜ਼ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰ ਵਰਗ ਨੂੰ ਨਿਰਾਸ਼ ਕੀਤਾ : ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ
    Sunday, July 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता
    Haryana

    कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता

    July 18, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पंचकूला में भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को समर्पित एक भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम सिम्फनी ऑफ विक्ट्री का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए हंसते-हसंते अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले भारत माता के अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह में मौजूद युद्ध के नायकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ बातचीत भी की।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल की विजय केवल एक सैन्य जीत नहीं थी, बल्कि यह भारत के स्वाभिमान, अटूट संकल्प और अदम्य शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे जवानों द्वारा दिखाया गया अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वाेच्च बलिदान हमेशा पूरे राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। आने वाली पीढ़ियां हमेशा हमारे नायकों की ऋणी रहेंगी।
    डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत रक्षा उपकरणों का आयात करने के बजाय दुनिया भर में उनका निर्यात कर रहा है, जो भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता, मजबूत रक्षा नीति और वैश्विक विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने रक्षा उत्पादन, स्वदेशी तकनीक और सैन्य आधुनिकीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को रक्षा निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। रक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, अर्थव्यवस्था और कूटनीति सहित हर क्षेत्र में देश निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
    प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि एक सैनिक के साथ-साथ उसका पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित रहता है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार और समाज हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के दिखाए मार्ग और पदचिह्नों पर चलें तथा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर श्याम लाल बंसल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी से पौधारोपण अभियान को गति देने के दिए निर्देश

    July 18, 2026

    हिसार में भव्य रोजगार मेले का आयोजन: लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने किया उद्घाटन, युवाओं को मिली सीधी भर्ती की राह

    July 18, 2026

    युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी से पौधारोपण अभियान को गति देने के दिए निर्देश

    July 18, 2026

    हिसार में भव्य रोजगार मेले का आयोजन: लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने किया उद्घाटन, युवाओं को मिली सीधी भर्ती की राह

    July 18, 2026

    युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 18, 2026

    मुख्यमंत्री ने स्व. गुरनाम सिंह गुर्जर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- उनका निधन संगठन व समाज के लिए अपूरणीय क्षति

    July 18, 2026

    स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए : कृष्ण लाल पंवार

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी से पौधारोपण अभियान को गति देने के दिए निर्देश

    July 18, 2026

    हिसार में भव्य रोजगार मेले का आयोजन: लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने किया उद्घाटन, युवाओं को मिली सीधी भर्ती की राह

    July 18, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.