Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    • कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री
    • डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ
    • प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, उनके संस्कारों से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार- मंत्री महीपाल ढांडा
    • सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • 3 दिन के सत्र में ना ज़ीरो हॉवर था ना प्रश्नकाल और 2-2 मिनट विधायकों को बोलने के लिए दिए गए — अभय चौटाला
    Thursday, September 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, उनके संस्कारों से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार- मंत्री महीपाल ढांडा
    Haryana

    शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, उनके संस्कारों से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार- मंत्री महीपाल ढांडा

    September 2, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पानीपत के थिराना स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और संस्कारों को आकार देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। गुरु वह शक्ति है जो अज्ञान के अंधकार से ज्ञान और प्रकाश की ओर ले जाती है। इसलिए शिक्षक के कंधों पर समाज और राष्ट्र की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया के मजबूत देशों की कतार में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रत्येक नागरिक को लेना होगा। इस संकल्प को धरातल पर उतारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे भावी पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व के सामने केवल आर्थिक प्रगति का विचार नहीं रखा, बल्कि विश्व कल्याण, मानवता, संस्कार और आदर्श जीवन का संदेश भी दिया है। शिक्षकों को विद्यार्थियों में इन्हीं श्रेष्ठ विचारों और मूल्यों का बीजारोपण करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक पूरी तरह सक्षम और शिक्षित हैं। उनकी मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षा परिणामों में सकारात्मक बदलाव आया है और सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। शिक्षकों के समर्पण और सरकार के प्रयासों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, संस्कार, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विद्यार्थियों में पैदा करना समय की आवश्यकता है।

    उन्होंने महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि पेड़-पौधों में भी जीवन है। हमें प्रकृति का शोषण नहीं, बल्कि उसका संरक्षण करते हुए संतुलित उपयोग करना चाहिए तथा अधिक से अधिक पौधारोपण को बढ़ावा देना चाहिए। शिक्षक बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गुरु का आशीर्वाद और मार्गदर्शन व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों से निकलने की शक्ति देता है। गुरु का हाथ सिर पर हो तो बड़ी से बड़ी समस्या भी रास्ता छोड़ देती है। उन्होंने अपने निजी कोष से संस्था को 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, संस्था के निदेशक भारत भूषण, सरला बहन, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू, बीईओ जयपाल, विजय कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026

    प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 2, 2026

    सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.