Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया
    • केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया
    • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया
    • उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ
    • कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन
    • नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने का दस्तावेज : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
    • कांग्रेस सरकार ने 10 साल में केवल 86 हजार सरकारी नौकरियां जबकि बीजेपी की सरकार में 2 लाख से अधिक नौकरी दी : सीएम नायब सिंह सैनी
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
    Haryana

    सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

    August 25, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज यहां हरियाणा निवास में उच्च शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान मंत्री ने राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के स्तर को गुणात्मक रूप से सुधारने और शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

    *स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक सर्वे पूरा*

    शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक सर्वे पूरा कर लिया गया है। इस सर्वे के आधार पर प्रत्येक जिले में स्कूलों की तात्कालिक जरूरतों और कमियों की सटीक पहचान की गई है। इसी डेटा के आधार पर अब जरूरत के अनुसार विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। स्कूलों के भवनों के निर्माण, मरम्मत और अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है तथा इसके लिए आवश्यक धनराशि बिना किसी विलंब के जारी की जा रही है।

    *नवंबर 2026 तक स्कूलों में होगी ड्यूल डेस्क की उपलब्धता*

    बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर और आरामदायक कक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए ड्यूल डेस्क की खरीद प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया जारी है और विभाग का लक्ष्य है कि नवंबर 2026 तक सभी लक्षित स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध करा दिए जाएं।

    *250 सीएम-ईईई स्कूल बनेंगे राज्य के ‘मॉडल स्कूल’*

    मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 250 सीएम-ईईई स्कूलों की पहचान की गई है। पीएम-श्री स्कूलों की विकास प्रक्रिया से जुड़े इन स्कूलों का चयन कड़े मानदंडों के आधार पर किया गया है। इनके लिए विशेष ‘स्कूल विकास योजनाएं’ तैयार की गई हैं, जिनसे यहां के पढ़ाई के माहौल, शैक्षणिक गुणवत्ता और इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व सुधार होगा। इन्हें राज्य के अग्रणी मॉडल स्कूलों के रूप में स्थापित किया जाएगा।

    *विदेशी भाषाएं सीखने का अवसर और ‘सुपर 100’ का विस्तार*

    मंत्री ने कहा कि फ्रांस के दूतावास के सहयोग से 60 शिक्षकों को प्रशिक्षित कर 26 सरकारी स्कूलों में फ्रेंच की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। वहीं जर्मन भाषा के लिए 80 शिक्षकों का चयन कर जर्मन दूतावास के सहयोग से प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले ‘सुपर 100’ कार्यक्रम में सीटों की संख्या 400 से बढ़ाकर 500 कर दी गई है। इसके दो ऑफलाइन केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है, जिससे होनहार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं का बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

    *स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का सशक्तिकरण और निपुण हरियाणा मिशन*

    स्थानीय समुदाय और अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एसएमसी को मजबूत किया गया है। अब 1 लाख रुपये तक के विकास कार्य सक्षम अधिकारी की मंजूरी से और 25 लाख रुपये तक के आधारभूत कार्य एडीसी की मंजूरी से कराए जा सकते हैं।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत ‘निपुण हरियाणा मिशन’ का विस्तार कक्षा 5 तक किया गया है। चालू वर्ष में इसे कक्षा 4 तक लागू किया जा रहा है। बालवाटिका-3 से कक्षा 4 तक के छात्रों का ‘निपुण हरियाणा टीचर एप’ के जरिए डिजिटल मूल्यांकन किया गया है और बच्चों के सीखने के स्तर के अनुरूप नई पाठ्य-पुस्तकें विकसित की जाएंगी।

    *उच्च शिक्षा और राजकीय कॉलेजों का सुदृढ़ीकरण*

    शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी राजकीय कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया जाए और ऐसा वातावरण तैयार किया जाए जिससे सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों के नामांकन में बढ़ोतरी दर्ज हो।

    बैठक में उच्चतर शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक श्री जितेंद्र दहिया, निदेशक श्रीमती मनिका मलिक, उच्चतर शिक्षा के निदेशक श्री एस नारायणन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ

    August 29, 2026

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

    August 29, 2026

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.