इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज मेवात क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने नव नियुक्त पीआरटी को बधाई देते हुए कहा कि आज ये धरती नए संकल्पों की ऊर्जा को आलोकित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी शिक्षा किसी भी बच्चे की नींव होती है अगर नींव मजबूत होगी तो भविष्य भी मजबूत होगा। आप सभी बच्चों की मजबूत नींव गढ़ने वाले गुरुजन हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आप सभी गुरुजन नौकरी करने नहीं, बदलाव के संवाहक बनकर आए हैं। बच्चों को शिक्षित करना नौकरी नहीं बल्कि एक पवित्र राष्ट्रीय सेवा है।
इस दौरान विधायक श्री तेजपाल तंवर, श्री मोहम्मद इलियास, श्री मोहम्मद इसराइल, जिला परिषद के चैयरमैन श्री जान मोहम्मद, वक्फ बोर्ड के प्रशासक श्री जाकिर हुसैन, ओएसडी राज नेहरू, प्रधान सचिव शिक्षा विभाग श्री विजय सिंह दहिया सहित गणमान्य मौजूद थे।


