माय भारत चंडीगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वीर सावरकर जयंती के अवसर पर माय भारत कार्यालय, सेक्टर-12, चंडीगढ़ में वक्तृत्व (Declamation) प्रतियोगिता एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वीर सावरकर के आदर्शों से प्रेरित राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति एवं रचनात्मक विचारों को प्रस्तुत किया।
वक्तृत्व प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत के निर्माण में वीर सावरकर के विचारों की प्रासंगिकता” रखा गया, जबकि रील मेकिंग प्रतियोगिता का विषय “यदि वीर सावरकर आज के युवाओं से बात करते” था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं परोपकारी श्री संजीव राणा थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं को वीर सावरकर के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए, ताकि समाज युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हुए विकसित भारत के सपने को साकार कर सके।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल डॉ. भारती, डॉ. कृति एवं श्रीमती अंजलि कपूर द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं जागरूकता की सराहना की।
वक्तृत्व प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम पुरस्कार – देविशी मनहास, द्वितीय पुरस्कार – कनव खुराना, तृतीय पुरस्कार – अनुशा साहा, सांत्वना पुरस्कार – हिमांशी एवं बलजीत सिंह
रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम पुरस्कार – ओजस्व चौहान, द्वितीय पुरस्कार – कीर्ति नायडू, तृतीय पुरस्कार – ईशा
सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजन टीम के सदस्य रचित, आरती, निर्मल, तमन्ना, इंदर, अभि एवं कृतिका द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, स्वयंसेवकों, प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं को ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, जो देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।
Breaking News
- हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र
- प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी
- बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला
- देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली
- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, जींद-सोनीपत रूट पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन पर्यावरण और विकास के क्षेत्र में बनेगा मील का पत्थर
- स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक, व्यवस्थाओं की करी समीक्षा


