कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद की धरती से भारत देश की पहली और लंबी हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया है। इससे भारत देश को मजबूती मिलेगी और विकास की गति में तेजी आएगी। यह भारत के लिए बड़ी सौगात है। इस ट्रेन का संचालन जींद से सोनीपत तक होगा और आने वाले समय में इसके दायरे को बढ़ाया जाएगा। भारत देश बदल रहा है और विश्व में देश का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनाने के सपने को हम सब मिलकर साकार करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैथल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे।
Breaking News
- देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा बना हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवान, किसान, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव
- हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम : श्रुति चौधरी
- भारत में विकास की गति होगी तेज: श्याम सिंह राणा
- हाइड्रोजन आधारित परिवहन भविष्य की आवश्यकता, हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा : विपुल गोयल
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने रचा इतिहास, स्वच्छ एवं हरित परिवहन की दिशा में देश का बड़ा कदम : कृष्ण लाल पंवार
- हरियाणा को मिली बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद


