Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया
    • केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया
    • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया
    • उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ
    • कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन
    • नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने का दस्तावेज : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
    • कांग्रेस सरकार ने 10 साल में केवल 86 हजार सरकारी नौकरियां जबकि बीजेपी की सरकार में 2 लाख से अधिक नौकरी दी : सीएम नायब सिंह सैनी
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»नूंह को 174.66 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
    Haryana

    नूंह को 174.66 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

    August 29, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नूंह जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 174.66 करोड़ रुपये की लागत की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ खेल, शिक्षा और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और 5 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

    इन परियोजनाओं में सबसे बड़ी परियोजना नूंह में पुराने सीएचसी परिसर में 155.49 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड क्षमता वाले जिला सामान्य अस्पताल (डीसीएच) का निर्माण है, जिसका मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के तहत गांव अड़बर में 60 लाख रुपये, गांव छारोड़ा में 79 लाख रुपये, गांव कंकर खेड़ी (खेरली नूंह) में 64 लाख रुपये, गांव नई में 69 लाख रुपये, गांव सिरोली में 61 लाख रुपये तथा गांव इंडरी में 63 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी) भवनों का निर्माण किया जाएगा। गांव पढ़ेनी में 50 लाख रुपये और पिनगवां में 62 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवनों का निर्माण भी किया जाएगा।

    इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, हथीन के विधायक मोहम्मद इसराईल, नूंह के विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर-झिरका के विधायक मामन खान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    *खेल और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को भी मिलेगी मजबूती*

    मुख्यमंत्री ने मेवात विकास अभिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। इनमें नूंह में 2.45 करोड़ रुपये की लागत से सार्वजनिक पार्क का निर्माण, पिनगवां में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का नवीनीकरण तथा 1.47 करोड़ रुपये की लागत से 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना शामिल है।

    इसी प्रकार, नूंह खंड के 33 राजकीय विद्यालयों में 1 करोड़ रुपये की लागत से बालिका शौचालयों का निर्माण, हथीन खंड में 39 लाख रुपये की लागत से उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का निर्माण, हथीन खंड के 14 राजकीय विद्यालयों में 1 करोड़ रुपये की लागत से हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना तथा हथीन खंड के 10 राजकीय विद्यालयों में 50 लाख रुपये की लागत से खेल मैदानों का विकास किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने पिनगवां खंड के गांव लाहबास में 86 लाख रुपये की लागत से अल्वी भवन के निर्माण की भी आधारशिला रखी।

    *बीपीएचयू और टीबी कार्यालय भवन का उद्घाटन*

    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें पुन्हाना सीएचसी परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन तथा मांडीखेड़ा नागरिक अस्पताल परिसर में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित टीबी कार्यालय भवन शामिल हैं।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मेवात विकास अभिकरण के तहत गांव शाहपुर-नंगली (नूंह) एवं कामेड़ा (फिरोजपुर झिरका) में 85 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण तथा जिला नूंह के 16 राजकीय विद्यालयों में 80 लाख रुपये की लागत से मिलने वाली खेल सुविधाओं का उदघाटन किया है। मुख्यमंत्री ने 92 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि का वितरण भी किया। यह राशि मुख्यमंत्री मेवात गरीब मेधावी छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रदान की गई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नूंह जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल सहित आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार करते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों और युवाओं के लिए शिक्षा एवं खेल की बेहतर सुविधाएं भी विकसित होंगी। सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ

    August 29, 2026

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

    August 29, 2026

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.