- पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री
- डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ
- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, उनके संस्कारों से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार- मंत्री महीपाल ढांडा
- सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- 3 दिन के सत्र में ना ज़ीरो हॉवर था ना प्रश्नकाल और 2-2 मिनट विधायकों को बोलने के लिए दिए गए — अभय चौटाला
Author: Rozana Desh Pardesh
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित सोने की तस्करी करने वाले गिरोहों पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, देश भर में खुफिया जानकारी पर आधारित कई अभियान चलाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 27 किलोग्राम से अधिक विदेशी मूल का तस्करी किया हुआ सोना जब्त किया गया और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन अभियानों में सोने को छुपाने के परिष्कृत तरीकों का खुलासा हुआ, जिनमें विमान के शौचालयों के अंदर, वाहनों और बर्तनों में विशेष रूप से निर्मित गुप्त गुहाओं में, और शरीर पर/शरीर के भीतर छुपाने के तरीके शामिल हैं। इससे संगठित तस्करी गिरोहों द्वारा अपनाए जा रहे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मान भारत की समृद्ध सभ्यतागत और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे दुनिया भर के और भी लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने…
रोमानिया की अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम दिन (25 जुलाई, 2026) को भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया में भारत के राजदूत द्वारा बुखारेस्ट में आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय और ‘फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, डॉ. दिनेश शर्मा, राज्य सभा सांसद और श्री विजय बघेल, लोकसभा सांसद भी उपस्थित थे। रोमानिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के उत्साहित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भले ही वे भारत से काफी दूर रहते हैं,…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता, तकनीक और समावेशी विकास के माध्यम से देश के मोबिलिटी क्षेत्र में परिवर्तन लाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, राजस्थान के…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पुन्हाना में आयोजित मेवात विकास संकल्प रैली में करीब 270 करोड़ से अधिक राशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सभी घोषणाओं को जल्द ही पूरा करवाया जाएगा, ताकि पुन्हाना की जनता को इसका जल्द लाभ मिलना सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने घोषण की कि करीब 2.5 करोड़ रुपए की लागत से लफुरी लिंक ड्रेन की खुदाई एवं रेस्टोरेशन का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 2.5 करोड़ रुपए की लागत से लुहिंगा कलां से जमालगढ़ तक उजीना ड्रेन पर एक पुल का निर्माण कराया जाएगा। जमालगढ़-एंचवारी…
पानीपत जिले के चुलकाना और बराना गांव में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंत्योदय का वास्तविक अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति का भी उदय और उत्थान सुनिश्चित करना है। जब तक सबसे पिछड़े और जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास का लाभ नहीं पहुंचता, तब तक विकास की अवधारणा अधूरी रहती है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न…
मानसून सीजन के दौरान चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार के बरवाला स्थित मदन लाल ढीगड़ा पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल होता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा…
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल से जिला महेंद्रगढ़ के उपमंडल कनीना स्थित गांव बाघोत में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी विद्युत बिजलीघर बनकर तैयार हो गया है। बिजली घर में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है तथा मशीनों की स्थापना के साथ अंतिम तकनीकी परीक्षण किए जा रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार अगस्त माह से यहां से नियमित विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व बाघोत क्षेत्र के ग्रामीणों ने उन्हें बिजली संबंधी समस्याओं से…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफायर होटल यमुनानगर में जिला के प्लाइवुड उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि सरकार का विजन हरियाणा के उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है। यमुनानगर न केवल हरियाणा की, बल्कि पूरे भारत की प्लाईवुड कैपिटल है। वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य का कुल औद्योगिक उत्पादन 11.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई 2025 तंजानिया के 49वें दार.एस.सलाम अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हमारे प्लाइवुड उद्योगों के प्रतिनिधियों ने जिस मजबूती के साथ भाग लिया, जो ग्लोबल दृष्टिकोण का एक शानदार उदाहरण है। यमुनानगर के…
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा यमुनानगर के विधानसभा क्षेत्र रादौर के गांव अलाहर में 5 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में बनने वाले प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का शिलान्यास कर गांव वासियों को एक अच्छी सौगात दी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के बनने से लोगों को उनके घर-द्वार पर ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी और प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।…
About
Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!
Quick Links
Categories
© 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved

