Author: Rozana Desh Pardesh

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश के सहकारी बैंकिंग तंत्र को आधुनिक, पारदर्शी और किसान-केन्द्रित बनाने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण पहल हुई। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के जामनगर में जामनगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के नवनिर्मित मुख्यालय ‘सहकार भवन’ का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह नया मुख्यालय जामनगर और देवभूमि द्वारका जिलों के किसानों, सेवा सहकारी मंडलियों तथा दुग्ध सहकारी संस्थाओं की वित्तीय एवं संस्थागत आवश्यकताओं…

Read More

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 25 जुलाई, 2026 को अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर, राष्ट्रपति आज 28 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति सम्‍पदा में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण पहलों के उद्घाटन और शिलान्यास समारोहों में शामिल हुईं। आज शुरू की गई पहलों का विवरण नीचे दिया गया है: आगंतुकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रपति भवन का ई-ऑडियो गाइड शुरू किया गया। ऐप-आधारित यह ई-ऑडियो गाइड हिंदी, अंग्रेज़ी और 14 अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसका सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) मॉड्यूल भी आगंतुकों के लिए उपलब्ध…

Read More

आप नेता बलतेज पन्नू ने बोलते हुए कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं तो कई तरह के झूठे आरोप लगा रहे है जबकि अलग अलग क्षेत्रों को देखे तो इरिगेशन पानी का आवंटन हो या फिर मुफ़्त बिजली की बात हो।अब जब एक महिलाओं को पैसे देने की बात थी जिसमें 32 लाख महिलाओं को पैसे आ चुके है और इस बार 37 लाख महिलाओं के खाते में पैसे आने हैं। पन्नू ने कहा कि कैप्टन के समय के दौरान नारा लगाया गया कि कैप्टन ने सिंह चुकी घर घर नौकरी पक्की पर हुआ कुछ नहीं सिर्फ दो घरों…

Read More

पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार को करंट लगने से माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी छात्रा ज्योति की मौत हो गई। हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर 10 के पास उस समय हुआ, जब वह गर्ल्स हॉस्टल नंबर 8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बने कच्चे रास्ते से गुजर रही थीं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ज्योति हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली थीं और पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी कर रही थीं। पंजाब यूनिवर्सिटी…

Read More

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में हाई अलर्ट: ISI की आतंकी साजिश का पर्दाफाश संगरूर में भाजपा दफ्तर पर पेट्रोल बॉम्ब का हमला भी इसी संदर्भ में जांच के घेरे में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।खुफिया इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान की ISI और विदेशों (कनाडा, यूके, अमेरिका आदि) में बैठे बब्बर खालसा (BKI) जैसे आतंकी नेटवर्क पंजाब में माहौल खराब करने की फिराक में हैं। पुलिस स्टेशनों और सुरक्षा बलों के अलावा अब रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने…

Read More

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करते हुए कहा आज मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सफाई सेवकों और सीवरेज मेन है जो आउटसोर्स पर काम करे थे उनके लिए सभी लोकल बॉडी में कच्चे कर्मियों को पक्का करने का फैसला लिया गया है। जितने भी सफाई सेवकों और सीवरेज मेन अरबन लोकल बॉडी में काम करते हैं को 5 साल हो चुके है और 2021 में कॉन्ट्रैक्ट पर किया गया था उन्हें रेगुलर किया जाएगा। इस संबंध में सभी लोकल बॉडी को हिदायत दे दी गई है। आउटसोर्स के से कॉन्ट्रैक्ट पर हुए कर्मचारियों की सैलरी…

Read More

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान डा. अर्चना गुप्ता ने ‘‘पुराल’’ से निर्मित कमल का पुष्प भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। लगभग आधे घंटे तक चली इस आत्मीय मुलाकात में संगठनात्मक, सामाजिक और महिला सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के संकल्प सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व के सबसे लोकप्रिय एवं प्रभावशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं के साथ जो खिलवाड़ कभी कांग्रेस पार्टी करती थी वही काम दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी ने किया। जबकि पेपर लीक जैसे मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न केवल 2024 में कानून बनाया बल्कि अब उस कानून को और भी कठोर भी करने का काम किया जा रहा है ताकि भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्रीमंडल की बैठक के उपरांत आयोजित…

Read More

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा से मंगलवार को सचिवालय स्थित कार्यालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों और विभागों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान पीडब्ल्यू (बी एंड आर) विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव श्री एके सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज यादव सहित विभाग के मुख्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी, पदोन्नति, नई भर्तियों, रेशनलाइजेशन,…

Read More

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव मीना कंबोज ने आज पंचकूला स्थित परिषद के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी सहित विभिन्न बोर्डों एवं संस्थाओं के चेयरमैन, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मीना कंबोज को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मीना कंबोज ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के…

Read More