Author: Rozana Desh Pardesh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरजिंदर का यह प्रदर्शन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रहा है और यह देखकर हर्ष होता है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के भारोत्तोलक इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री मोदी ने हरजिंदर कौर को उनके भावी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 69 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर को बधाई। यह भी उल्लेखनीय है…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु ज्ञान देने के साथ-साथ अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें सुविचारों एवं सुसंस्कारों से गढ़ते हैं। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से अपने गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए कहा— “प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा। शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥” इस सुभाषित में यह भाव व्यक्त किया गया है कि जो सही दिशा प्रदान करते हैं, ज्ञान एवं सत्य का बोध कराते हैं, सही मार्ग…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर गुलवीर को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने गुलवीर के संकल्‍प और समर्पण की सराहना की तथा उनके भावी प्रयासों के लिए सफलता की कामना की। एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा; “ग्लासगो में गुलवीर का शानदार प्रदर्शन! पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनका संकल्‍प तथा समर्पण सराहनीय है। उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।”

Read More

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष/महिला) तथा आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र के इन अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की समस्याओं, लंबे समय से लंबित मांगों और कार्यस्थल पर आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को विस्तार से सुनना और उनका निराकरण करना था। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक श्री आर. एस ढिल्लो, नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष…

Read More

ओम प्रकाश धनखड़ का पुस्तक श्रेष्ठ की अभिव्यक्ति हो – Give Your Best के दूसरा संस्करण छपा है । जिसके लिए देश के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना पत्र लिख अपना आशीर्वचन दिया है- उन्होंने कहा जो यह रचना केवल वाचन या समझ के लिये नही अपितु जीवन जीने के लिये है । यहाँ रचना हर किसी को जीवन मे एक मंत्र अपनाने का आग्रह करती है , जो अनजाने में ही जीवन का ध्येय तय करा देता हैं । जो पढ़ेंगे , चलेंगे वो बढ़ेंगे . धनखड़ जी की यह पुस्तक छोटी है परंतु सफलता के मंत्र…

Read More

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुग्राम में 30 जुलाई को एक ऐतिहासिक एवं भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से आज भाजपा प्रतिनिधि ने मंडल पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश को प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के सिर पर रखा पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश को सिर पर रखा, इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को टॉप टेन में स्थान हासिल हुआ है। इसके तहत 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ करवाए गए है। मुख्यमंत्री विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डिवलेपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग एवं हरियाणा स्किल डिवलेपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में राज्य के 5 युवाओं का चयन किया गया है। सितम्बर माह के दौरान चीन में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले युवाओं को…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जालंधर स्थित बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे। उन्होंने बाबा मोहन दास जी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत महापुरुष भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने अपने जीवन को मानव सेवा, परोपकार, प्रेम, भाईचारे और लोककल्याण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श समाज को सदैव सही दिशा दिखाते हैं और सभी को सेवा तथा मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री…

Read More

हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य उनके विचारों को आत्मसात कर दिखाए गए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना है। युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा मिलती है। महापुरुषों की जयंती के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को भी उनके जीवन के बारे में पता चलता है। वह संस्कृति-संस्कारों के साथ-साथ उनके विचारों से जुड़ती है। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा बुधवार को कुरुक्षेत्र स्थित गुरु दक्ष प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति समाज की तरफ से आयोजित गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि…

Read More

हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने फरीदाबाद में फार्मास्युटिकल-ग्रेड के नकली रसायनों के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने कहा है कि जब्त की गई खेप यदि तय सीमा से अधिक दूषित पाई जाती है, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बुधवार को बताया कि ‘प्रोपिलीन ग्लाइकोल’ (Propylene Glycol) का उपयोग कफ सिरप और अन्य कई दवाओं के निर्माण में बड़े पैमाने पर एक ‘एक्सिपिएंट’ (घटक) के रूप में किया जाता है, जिसके कारण मरीजों की सुरक्षा के लिए इसकी गुणवत्ता और शुद्धता…

Read More