Author: Rozana Desh Pardesh

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज वैज्ञानिक संस्थानों के कार्यों को समाज के और करीब ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक संस्थानों की प्रौद्योगिकियों, सफल प्रयोगों तथा सामाजिक उपयोगिता को व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने लखनऊ में बंथरा स्थित महर्षि पाराशर बायोरिसोर्स सेंटर (एमपीबीसी) में सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनबीआरआई) द्वारा विकसित अपनी तरह का पहला ‘इको-एजुकेशनल हब’ ‘प्रकृति ज्ञान धाम’ राष्ट्र को समर्पित करते हुए यह बात…

Read More

रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026’ के दूसरे दिन सीईओ राउंडटेबल सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स विभाग ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से किया था। यह राउंडटेबल सम्मेलन भारत के मेडटेक (MedTech) सेक्टर के भविष्य पर चर्चा करने के लिए मेडिकल डिवाइस उद्योग के वरिष्ठ नीति-निर्माताओं और लीडर्स को एक मंच पर लाया। इसमें फार्मास्युटिकल्स विभाग के सचिव श्री मनोज जोशी; नीति आयोग के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी, सुरक्षित और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में आज मुंबई के BSE इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘सहकार नव-क्रांति’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर और राष्ट्रव्यापी सेवा बंडल के अंतर्गत कोर बैंकिंग तथा उससे जुड़ी सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर NUCFDC और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय—NFSU के…

Read More

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में स्थित सेलुलर जेल का दौरा किया और उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अत्यधिक कष्ट सहे। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की, वीर सावरकर की कोठरी पर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्र ज्योति, सेंट्रल टॉवर, फांसी घर तथा संग्रहालय एवं प्रदर्शनी गैलरी का दौरा किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की वीरतापूर्ण गाथा को दर्शाने वाला लाइट एंड साउंड शो भी देखा। दौरे के दौरान बोलते हुए, उपराष्ट्रपति ने वीर सावरकर को एक अनूठा और निडर क्रांतिकारी बताया, जिनकी असीम देशभक्ति ने…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से मुलाकात की।

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह की झलकियां साझा कीं। समारोह के गहरे भावपूर्ण महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने परिसर के ऊर्जावान और सपनों से भरे माहौल का उल्लेख किया। कोविड महामारी के दौरान वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति को याद करते हुए, उन्होंने स्नातकों के बीच व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने पर अपनी गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा, “आज इस कैंपस में आपके साथ इस अद्भुत अनुभव को साझा करना मेरे लिए भी बेहद खास है। एक्स पर पोस्ट की श्रृंखला के माध्यम से झलकियां साझा करते हुए…

Read More

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में आज भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई और इसका समापन भोपाल घोषणापत्र को अपनाने के साथ हुआ, जो ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक व्यावहारिक और दूरदर्शी ढांचा प्रदान करता है। भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स संस्कृति ट्रैक ने तीन संस्कृति कार्य समूह बैठकों के माध्यम से प्रगति की। पहली बैठक 29-30 अप्रैल 2026 को वर्चुअल रूप से आयोजित की गई, इसके बाद दूसरी बैठक 4-5 जून 2026 को वाराणसी में और तीसरी बैठक 5-6 अगस्त 2026 को भोपाल में…

Read More

चरखी दादरी में बीकानेर मिष्ठान भंडार के समीप हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में जिला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोलीकांड के मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई। वहीं, मामले में शामिल दो अन्य साजिशकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 6 अगस्त को दादरी शहर में स्कॉर्पियो…

Read More

भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मजबूत मंडल और सक्रिय बूथ ही भाजपा संगठन की असली ताकत हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता से निरंतर संवाद के बल पर ही भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ तक संगठन जितना सक्रिय और मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूती से जनता के बीच अपनी विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचा सकेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय हिसार में हिसार, सिरसा, डबवाली, फतेहाबाद, भिवानी, हांसी और चरखी दादरी…

Read More

विश्व बैंक द्वारा प्रदेश को जल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘जल संरक्षित हरियाणा’ परियोजना के अंतर्गत 5,714.80 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें से 4 हजार करोड़ रुपये का ऋण विश्व बैंक द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा और शेष 1714.80 करोड़ रुपये राज्यनिधि द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस परियोजना के तहत राज्य में 15 क्लस्टर बनाए जाएंगे, जिनका कुल क्षेत्रफल 48.94 लाख एकड़ है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को ‘जल संरक्षित हरियाणा’ परियोजना को लेकर स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी-सी (SFC-C) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कृषि मंत्री श्री श्याम…

Read More