Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
    • प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’
    • HKRNL पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों से विपक्ष को दिखाया आईना, कहा — कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल में करीब 71 हजार संविदा कर्मचारी बढ़े, ये आज उसी व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
    • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा प्रस्ताव, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला
    Tuesday, September 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»भोपाल में 11 ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई; भोपाल घोषणापत्र को अपनाया
    National

    भोपाल में 11 ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई; भोपाल घोषणापत्र को अपनाया

    August 8, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में आज भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई और इसका समापन भोपाल घोषणापत्र को अपनाने के साथ हुआ, जो ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक व्यावहारिक और दूरदर्शी ढांचा प्रदान करता है। भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स संस्कृति ट्रैक ने तीन संस्कृति कार्य समूह बैठकों के माध्यम से प्रगति की। पहली बैठक 29-30 अप्रैल 2026 को वर्चुअल रूप से आयोजित की गई, इसके बाद दूसरी बैठक 4-5 जून 2026 को वाराणसी में और तीसरी बैठक 5-6 अगस्त 2026 को भोपाल में हुई। आज आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत सहित 14 देशों ने भाग लिया, जिनमें 10 ब्रिक्स सदस्य देश और 4 भागीदार देश शामिल थे। भाग लेने वाले ब्रिक्स सदस्य देश ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात थे, जबकि मिस्र ने मंत्रिस्तरीय बैठक में ऑनलाइन भाग लिया। भागीदार देश बेलारूस, क्यूबा, ​​कजाकिस्तान और थाईलैंड थे। इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के संस्कृति मंत्रियों ने भी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया, जो संस्कृति ट्रैक में उच्च स्तरीय भागीदारी को दर्शाता है। बैठकों में कुल 55 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    विचार-विमर्श भारत के ब्रिक्स के व्यापक विषय, “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” द्वारा निर्देशित था, जिसमें संवाद को व्यावहारिक पहलों में बदलने और संस्कृति के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को सूदृढ़ करने पर जोर दिया गया था। आज अपनाई गई भोपाल घोषणा, सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों तथा रचनात्मक अर्थव्यवस्था में सहयोग को बढ़ावा देती है, जिसमें कार्यप्रणालियों, अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान, रचनाकारों के लिए समर्थन, नेटवर्किंग और डिजिटल उपकरणों के माध्यम से बाजार तक पहुंच के विस्तारित अवसर शामिल हैं। यह यूनेस्को बहुराष्ट्रीय नामांकन, उत्पत्ति अनुसंधान और सांस्कृतिक संपदा की वापसी एवं बहाली पर बेहतर सहयोग का भी प्रावधान करती है, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सक्षम ट्रेसिंग उपकरणों की खोज; पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की सुरक्षा; दस्तावेजी विरासत, डिजिटलीकरण और संरक्षण में संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखागारों के बीच सहयोग; और कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणालियों में कॉपीराइट कार्यों के उपयोग के संबंध में रचनाकारों के अधिकारों की सुरक्षा, पारदर्शिता और उचित एवं न्यायसंगत पारिश्रमिक का प्रावधान है।

    संस्कृति संबंधी पहल के अंर्तगत एक ठोस कदम के रूप में, भारत ने स्वैच्छिक कलाकार रजिस्ट्री विकसित करने की एक प्रायोगिक पहल की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुगम बनाना, पेशेवर नेटवर्क को मजबूत करना और ब्रिक्स देशों के कलाकारों और रचनात्मक पेशेवरों के लिए अधिक अवसर सृजित करना है।

    भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का एक प्रमुख सांस्कृतिक घटक 6-7 अगस्त 2026 को भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स संस्कृति महोत्सव था। इस महोत्सव में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों ने भाग लिया, जिनमें बेलारूस, ब्राजील, इंडोनेशिया, रूस और संयुक्त अरब अमीरात शामिल थे। इनके सांस्कृतिक प्रदर्शनों ने अपनी समृद्ध और विविध कलात्मक परंपराओं को प्रदर्शित किया। शाश्वत भारतीय आदर्श वाक्य “सर्वे भर्वन्तु सुखिनः” पर केंद्रित इस महोत्सव ने सांस्कृतिक संवाद, कलात्मक आदान-प्रदान और जन-संपर्क के लिए एक जीवंत मंच प्रदान किया। दूसरे दिन, ब्रिक्स देशों की विभिन्न भाषाओं में एक सामूहिक प्रस्तुति ने सांस्कृतिक विविधता के माध्यम से एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया।

    संस्कृति ट्रैक ने द्विपक्षीय सहयोग का अवसर भी प्रदान किया। सहभागी देशों के साथ संस्कृति मंत्री और संस्कृति मंत्रालय के सचिव के स्तर पर द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं, जिससे द्विपक्षीय सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने और पारस्परिक हित के क्षेत्रों का पता लगाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।

    इस कार्यक्रम ने अतिथि प्रतिनिधिमंडलों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत का अनुभव करने का अवसर प्रदान किया। 5 अगस्त को प्रतिनिधिमंडलों ने भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (आईजीआरएमएस) का दौरा किया। मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद, प्रतिनिधिमंडलों को आज सांची ले जाया जा रहा है ताकि वे वहां की महत्वपूर्ण बौद्ध विरासत का अनुभव कर सकें। 9 अगस्त की सुबह भीमबेटका की यात्रा निर्धारित है, जिससे भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडलों को भारत की प्रागैतिहासिक शिला गुफाओं और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

    भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान रचनात्मक सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए सभी भाग लेने वाले ब्रिक्स सदस्य देशों और भागीदार देशों के प्रति अपनी सराहना जताई और ब्रिक्स के भीतर अधिक जुड़े हुए, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार सांस्कृतिक साझेदारी की दिशा में निरंतर सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.