What's Hot
- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
- प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी
- हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’
- HKRNL पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों से विपक्ष को दिखाया आईना, कहा — कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल में करीब 71 हजार संविदा कर्मचारी बढ़े, ये आज उसी व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा प्रस्ताव, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला
Author: Rozana Desh Pardesh
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर (HBCH & RC), पंजाब ने शुक्रवार को तीसरे होमी भाभा कैंसर कॉन्क्लेव (HBCC) 2026 की शुरुआत की । यह तीन दिवसीय अकादमिक कॉन्क्लेव “ऑन्कोलॉजी में दूरियों को पाटना” (Bridging Gaps in Oncology) थीम के तहत “आम कैंसर का बहु-विषयक प्रबंधन” (Multidisciplinary Management of Common Cancers) पर केंद्रित है। यह कॉन्क्लेव 21 से 23 अगस्त तक HBCH & RC, नया चंडीगढ़ और नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS), चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इस अकादमिक कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए देश भर से सैकड़ों डॉक्टरों ने पंजीकरण कराया है। कॉन्क्लेव…
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी रबी सीजन के लिए गेहूं का गुणवत्तायुक्त बीज तथा खाद की पूरी मात्रा किसानों को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पराली प्रबंधन स्कीम के तहत अवशेषों के प्रबंधन हेतु सरकार की ओर से सब्सीडी पर दिए जाने वाली मशीनों की फिजिकल वेरिफिकेशन करने और सब्सीडी की राशि जल्द से जल्द किसानों के खाते में भेजने के निर्देश दिए। श्री राणा आज यहां अपने कार्यालय में फसलों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा हेतु अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर…
हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से गुरुग्राम जिले के सिधरावाली स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके साथ ही नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन के लिए 12 नए पदों को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत पदों में एक मेडिकल ऑफिसर, एक महिला मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, दो फार्मासिस्ट,…
बृहस्पतिवार को अपने कैथल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गांव अरनैचा में सड़क पर एक स्कूली बस में सवार होकर स्कूली बच्चों से मिलने लगे। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे हैरान हो गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बच्चों से बातचीत की तथा उनसे हाथ मिलाया तो बच्चे गदगद नजर आए। दरअसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैथल के गांव जड़ौला में आयोजित संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा स्थापना समारोह में भाग लेने के बाद वापस जाते हुए गांव अरनैचा में एक कार्यकर्ता के घर गए थे। यहां एक स्कूली बस उनके काफिले के पास…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके विचारों, जीवन-मूल्यों और दिखाए गए मार्ग को अपने हृदय में उतारने का संकल्प है। संत रविदास जी ने ‘बेगमपुरा’ के रूप में ऐसे नगर की कल्पना की थी जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। राज्य सरकार इसी समरसता और अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। अपने जीवन में मानव सेवा, अंत्योदय और सामाजिक समरसता की भावना पैदा करके हम संत शिरोमणि गुरु रविदास…
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने गुरुवार को पानीपत जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। बैठक में 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि 7 शिकायतों को विस्तृत कार्रवाई और आगामी बैठक में सुनवाई के लिए लंबित रखा गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च…
हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल को स्थापित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर 33 में 5.18 एकड़ भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार द्वारा मंजूर कर दी गई है। श्री विज ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अस्पताल स्थापित करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था जिस पर केंद्र सरकार ने मंजूरी देते हुए भूमि लेने के लिए लगभग 13 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी…
हरियाणा सरकार युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक ऐसा मजबूत मंच तैयार कर रही है, जहां विचार, निवेश और सरकारी सहयोग एक साथ उपलब्ध होंगे। राज्य के आईडियाथॉन में अब तक 45,000 से अधिक आइडिया सामने आ चुके हैं। वहीं, करीब 400 युवा इंटरप्रेन्योर 21 अगस्त को Gen-H स्टार्टअप समिट–युवा उद्यमी चौपाल में अपने विचार और उद्यम प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, युवा उद्यमी, निवेशक और उद्योग जगत के प्रमुख लोग शामिल होंगे। इसका उद्देश्य युवाओं…
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी एक शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव को संस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बुधवार को ही प्रदेश भर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को लेकर उनके पास आने की जरूरत न पड़े और शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के अगले ही दिन पिहोवा से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत सामने आने पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर पालिका…
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की संगठनात्मक शक्ति का व्यापक प्रदर्शन गुरुवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में देखने को मिला, जिसमें 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सीधे जुड़े। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया की उपस्थिति में हुई बैठक में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार और जनसंपर्क को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है और मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन का आधार है। पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता यह साबित करती है कि भाजपा का संगठन प्रदेश के…
About
Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!
Quick Links
Categories
Latest News
© 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved

