भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की संगठनात्मक शक्ति का व्यापक प्रदर्शन गुरुवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में देखने को मिला, जिसमें 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सीधे जुड़े। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया की उपस्थिति में हुई बैठक में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार और जनसंपर्क को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है और मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन का आधार है। पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता यह साबित करती है कि भाजपा का संगठन प्रदेश के हर गांव, हर बूथ और हर शक्ति केंद्र तक सक्रिय और जीवंत है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों के शक्ति केंद्रों पर एक साथ ‘टिफिन महाकुंभ’ आयोजित किया जाएगा। इसमें शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सहप्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए-2 सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सहभागी होंगे। सभी जिले जिला ‘जूम लिंक’ के माध्यम से प्रदेश से जुड़ेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि टिफिन बैठक केवल साथ बैठकर भोजन करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता संवाद, आपसी समन्वय, स्थानीय समस्याओं की समझ और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की सक्रियता ही संगठन की शक्ति को जनशक्ति में बदलती है।
प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि “मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत भाजपा की आधारशिला है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि टिफिन महाकुंभ को औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनाएं। बैठक में डिजिटल प्रशिक्षण, मतदाता सूची के सत्यापन एवं आवश्यक सुधार, बूथ स्तर पर नियमित बैठकें तथा ‘मन की बात’ के साथ बूथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी को प्रदेश के गांवों और बूथों तक पहुंचाने तथा सामाजिक संपर्क को मजबूत करने की योजना पर भी चर्चा हुई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन नेतृत्व के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति है और कार्यकर्ता सेवा कार्यों को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनाएं।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


