Author: Rozana Desh Pardesh

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जितने भी सेवा के कार्य है उन सब कार्यों में सबसे श्रेष्ठ शिक्षा देने का काम है। केवल जन्म लेने से कोई इंसान नहीं बन सकता, शिक्षा उसे इंसान बनाती है, शिक्षा कायदे-कानून से उसको अवगत कराती है। श्री विज आज अम्बाला छावनी के बंगाली मोहल्ले में मुसद्दी लाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान बोल रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि बच्चा कच्ची मिट्टी की तरह है और यह कुम्हार के हाथ में है कि वह उसे ढाल के क्या बनाएगा। इसी…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में हर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनस्वास्थ्य विभाग नागरिकों को विकसित देशों की तर्ज पर पेयजल व सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अगले 5 साल का लक्ष्य तैयार करे और इसकी कार्ययोजना को टाईमलाइन सहित इसे अगली बैठक में प्रस्तुत करे। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने…

Read More

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी भी इस स्मारक का अवलोकन कर चुके है, इसी के दृष्टिगत जो शेष कार्य बचे हुए है संबधित विभाग व एजेंसी उसे युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करें। ऊर्जा मंत्री आज शहीद स्मारक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल व शहीद स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप…

Read More

हरियाणा के राज्यपाल एवं पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने युवा चिकित्सकों से करुणा, नैतिकता और सेवा-भाव को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज में आशा, विश्वास और जीवन के प्रतीक होते हैं, इसलिए उन्हें संवेदनशीलता, विनम्रता और समर्पण भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। राज्यपाल आज रोहतक में आयोजित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे…

Read More

हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला विकास योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास परियोजनाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सकें। श्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को फतेहाबाद में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी समिति (डीडीएमसी) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष डीडीएमसी के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 13.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ 40 लाख 89 हजार…

Read More

हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारी नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ उनका समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को फतेहाबाद में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान मंत्री…

Read More

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पढ़ाई का जमाना है। युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा जरूरी है। इसके लिए स्कूली शिक्षा के साथ-साथ गांव में ही कोचिंग सेंटर जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला की सभी 395 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी खुलवाएंगे ताकि युवाओं को नौकरी की तैयारी करने के लिए गांव स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध हो सके। श्री मनोहर लाल ने आज नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में झंझाड़ी, तखाना, पधाना, सीधपुर, अंजनथली, कमालपुर, जाम्बा, सावंत, हैबतपुर और निगधु गांवों का दौरा किया और आम जनता से सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। पृथ्वी को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और यह न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करता हैं । मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के युवाओं की सुविधा और उनकी परीक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा के मद्देनजर 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी नीट अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा…

Read More

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को करनाल जिला के अराईपुरा और बस्सी अकबरपुर गांवों को जोड़ने वाली सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। 2.61 किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण पर कुल 67.31 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। यह कार्य जिला परिषद द्वारा करवाया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा गुटबाजी और आपसी राजनीति से दूर रहने की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब गांव…

Read More