Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    ਸਾਈਪ੍ਰਸ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਅੱਤਵਾਦ ਵਿਰੁੱਧ ਭਾਰਤ ਦੇ ਰੁਖ਼ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੈ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਛੇ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ’ਤੇ ਦਸਤਖਤ

    May 22, 2026

    हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा

    May 22, 2026

    मुख्य आयुक्त टी.सी. गुप्ता ने कहा– समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • ਸਾਈਪ੍ਰਸ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਅੱਤਵਾਦ ਵਿਰੁੱਧ ਭਾਰਤ ਦੇ ਰੁਖ਼ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੈ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਛੇ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ’ਤੇ ਦਸਤਖਤ
    • हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा
    • मुख्य आयुक्त टी.सी. गुप्ता ने कहा– समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
    • हरियाणा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का बनेगा वैश्विक हब : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन को घर बैठे उपलब्ध करवाई जा रही हैं सरकारी सेवाएं
    • हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच, बाल देखभाल संस्थानों एवं शिशु निकेतन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में इंडस्ट्रीज व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जापान के निवेशकों को दिया प्रदेश में पार्टनरशिप का निमंत्रण
    Saturday, May 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    Haryana

    तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 15, 20266 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें सिरसा की ऐतिहासिक धरा से तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को रवाना करने का अवसर मिला है। यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और गुरु साहिबान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी गुरु साहिबान के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए और अरदास करी कि उनकी असीम कृपा सभी पर बनी रहे। मुख्यमंत्री ने सभी साध-संगत को इस मंगलमयी यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

    उन्होंने कहा कि सिरसा का नाम सिख इतिहास में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाता है। सिरसा दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ा हुआ है। वर्ष 1706 में जब गुरु साहिब तलवंडी साबो से दक्षिण की ओर जा रहे थे, तब वे सिरसा में भी रुके थे। यहां स्थित गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब आज भी उस पवित्र प्रवास की याद दिलाता है। यही नहीं, यह पावन धरा गुरु साहिबान के पावन चरणों से अनेक बार पवित्र हुई है। दूसरी ओर, सचखंड श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ वह महान भूमि है, जहां दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ज्योति-जोत समाए थे। गुरु साहिब ने हमें सिखाया कि अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्चा धर्म है और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सिरसा से नांदेड़ तक चलने वाली यह विशेष ट्रेन भारत की उसी आध्यात्मिक धारा का प्रतीक बन रही है, जो उत्तर से दक्षिण तक पूरे देश को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ती है। तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने का महान माध्यम होती हैं। तीर्थों के इसी महत्व को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। सिख इतिहास और विरासत के संरक्षण के लिए भी केंद्र सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

    उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत श्री आनंदपुर साहिब, श्री फतेहगढ़ साहिब, श्री चमकौर साहिब, अमृतसर, खटकड़ कलां, कलानौर और पटियाला सहित विरासत सर्किट के विकास को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ज्योतिसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया था। उन्होंने गुरु साहिब को समर्पित स्मारक सिक्के, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इससे पहले वर्ष 2019 में उन्होंने डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन कर करोड़ों श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया।

    इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ने दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

    उन्होंने कहा कि हर वर्ष 26 दिसंबर को पूरा देश श्रद्धा और गर्व के साथ वीर बाल दिवस मनाता है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को साहस, बलिदान और धर्म के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। अमृतसर से श्री नांदेड़ साहिब तक विशेष हवाई सेवा शुरू की गई, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

    हरियाणा के लिए रेलवे से अनुबंध किया, सोमनाथ मंदिर के लिए भी जाएगी ट्रेन

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना’ के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार ने रेलवे विभाग के साथ विशेष अनुबंध किया है। यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए खान-पान, सुरक्षा और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इससे पहले 28 मार्च को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए विशेष तीर्थ ट्रेन भेजी गई थी। आज श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ के लिए दूसरी विशेष ट्रेन रवाना की है। प्रदेश के 14 जिलों से लगभग 800 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पहली ट्रेन 5 मई को कुरुक्षेत्र से गई थी। सोमनाथ मंदिर, गुजरात के लिए आगामी 8 जून को विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी।

    सरकार का संकल्प है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना’ शुरू की गई है। इससे पहले भी सरकार ने इस योजना के तहत अयोध्या धाम और प्रयागराज कुंभ के लिए श्रद्धालुओं को विशेष बसों के माध्यम से भेजा था। सरकार विभिन्न तीर्थ यात्राओं के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही हैं। स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना के तहत प्रति तीर्थ यात्री 10 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना के तहत 50 हजार रुपये प्रति यात्री की सहायता का प्रावधान किया गया है। वहीं स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना के तहत श्री हुजूर साहिब नांदेड़, श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुंड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को 6 हजार रुपये प्रति तीर्थ यात्री सहायता दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को 70 कनाल भूमि देने की घोषणा की थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। दिसंबर 2022 में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की स्थापना करके सिख समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया। इसके माध्यम से हरियाणा के सिख समुदाय को अपनी धार्मिक व्यवस्थाओं में स्वायत्तता मिली है। इसके अलावा, श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश में अनेक शिक्षण संस्थान, स्वास्थ्य संस्थान, सड़कें, चौक और द्वार गुरु साहिबानों के नाम पर स्थापित किए गए हैं।

    हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि सरकार के यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने समय समय पर सिखो सिखों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया है। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना’के तहत हरियाणा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला है।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इससे पहले सिरसा स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में भी जाकर शीश नवाया और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

    इस मौके पर पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जी, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, जगदीश चोपड़ा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह झिंडा, बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, बाबा नरेंद्र सिंह, बाबा गुरपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा

    May 22, 2026

    मुख्य आयुक्त टी.सी. गुप्ता ने कहा– समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

    May 22, 2026

    हरियाणा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का बनेगा वैश्विक हब : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    ਸਾਈਪ੍ਰਸ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਅੱਤਵਾਦ ਵਿਰੁੱਧ ਭਾਰਤ ਦੇ ਰੁਖ਼ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੈ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਛੇ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ’ਤੇ ਦਸਤਖਤ

    May 22, 2026

    हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा

    May 22, 2026

    मुख्य आयुक्त टी.सी. गुप्ता ने कहा– समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

    May 22, 2026

    हरियाणा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का बनेगा वैश्विक हब : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 22, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन को घर बैठे उपलब्ध करवाई जा रही हैं सरकारी सेवाएं

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    ਸਾਈਪ੍ਰਸ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਅੱਤਵਾਦ ਵਿਰੁੱਧ ਭਾਰਤ ਦੇ ਰੁਖ਼ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੈ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਛੇ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ’ਤੇ ਦਸਤਖਤ

    May 22, 2026

    हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा

    May 22, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.