आप नेता बलतेज पन्नू ने बोलते हुए कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं तो कई तरह के झूठे आरोप लगा रहे है जबकि अलग अलग क्षेत्रों को देखे तो इरिगेशन पानी का आवंटन हो या फिर मुफ़्त बिजली की बात हो।अब जब एक महिलाओं को पैसे देने की बात थी जिसमें 32 लाख महिलाओं को पैसे आ चुके है और इस बार 37 लाख महिलाओं के खाते में पैसे आने हैं।
पन्नू ने कहा कि कैप्टन के समय के दौरान नारा लगाया गया कि कैप्टन ने सिंह चुकी घर घर नौकरी पक्की पर हुआ कुछ नहीं सिर्फ दो घरों में नौकरी मिली और फिर देखे तो अकाली भाजपा के समय में नशे और गैंगस्टर की बढ़ोतरी हुई।
पन्नू ने आरोप लगाया कि सीएम मान सरकार ने 68 हजार से ज्यादा नौकरी दी हैं ।12 हजार 800 अध्यापक रेगुलर किए गए हैं।2500 फॉरेस्ट विभाग में पक्के किए गए हैं और मिनिमम वर्ज बढ़ाया गया है।


