Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा बना हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत

    July 17, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवान, किसान, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    July 17, 2026

    मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा बना हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवान, किसान, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव
    • हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम : श्रुति चौधरी
    • भारत में विकास की गति होगी तेज: श्याम सिंह राणा
    • हाइड्रोजन आधारित परिवहन भविष्य की आवश्यकता, हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा : विपुल गोयल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने रचा इतिहास, स्वच्छ एवं हरित परिवहन की दिशा में देश का बड़ा कदम : कृष्ण लाल पंवार
    • हरियाणा को मिली बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद
    Friday, July 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»डीजीपी अजय सिंघल ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर 82 अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि
    Haryana

    डीजीपी अजय सिंघल ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर 82 अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि

    July 17, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन स्थित पुलिस शहीद स्मारक पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री अजय सिंघल ने पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले हरियाणा पुलिस के 82 अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षु अधिकारियों एवं जवानों ने भी दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

    ‘शहीद केवल नाम नहीं, हमारी प्रेरणा और गौरव हैं’

    अपने संबोधन में डीजीपी श्री अजय सिंघल ने कहा कि हमारे शहीद पुलिस कर्मियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के 82 अमर शहीद केवल अपने परिवारों के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों और प्रत्येक पुलिसकर्मी को ईमानदारी, निष्ठा और साहस के साथ कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता रहेगा।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने प्रत्येक शहीद और उनके परिवार के प्रति सम्मान और उत्तरदायित्व की भावना रखती है तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि ये शहीद इस बात का प्रतीक हैं कि हरियाणा पुलिस हमेशा सबसे आगे रहकर चुनौतियों का सामना करती है। “ये केवल शहीद नहीं, बल्कि वे धुरंधर योद्धा हैं जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।”

    ‘अपराधी या तो अपराध छोड़ें या हरियाणा छोड़ें’

    डीजीपी ने कहा कि कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया था कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या हरियाणा छोड़ दें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति समाज में भय और आतंक का वातावरण बनाने का प्रयास करेगा, उसके साथ आतंकवादियों जैसा कठोर व्यवहार किया जाएगा। हरियाणा पुलिस पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ कानून का राज स्थापित करने के लिए कार्य कर रही है और इसी का परिणाम है कि अपराधियों में कानून का भय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

    उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे अपराध, नशे या विदेशों में बैठे असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि फिल्मों और सोशल मीडिया की दुनिया वास्तविकता से अलग होती है। वास्तविक जीवन में कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं और हर अपराधी को एक दिन न्याय का सामना करना ही पड़ता है।

    पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण पर विशेष फोकस

    डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के कल्याण, मनोबल और आधुनिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर लगातार ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिनसे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

    उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी, यात्रा एवं मोबाइल भत्तों सहित अनेक सुविधाएं लागू की गई हैं। ट्रांसफर नीति में सुधार किया गया है तथा समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य जांच अभियान, प्रत्येक जिले में जिम की स्थापना तथा एचडीएफसी बैंक के सहयोग से दुर्घटना और जीवन बीमा कवर में उल्लेखनीय वृद्धि भी पुलिस कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

    शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए अनेक नई पहल

    डीजीपी ने बताया कि पुलिस परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदेश में 22 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगभग 23,600 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पुलिसकर्मियों के बच्चों को 50 प्रतिशत शुल्क में छूट तथा शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस लाइनों में ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, कौशल विकास कार्यक्रम, ‘शगुन योजना’ तथा शीघ्र प्रारंभ होने वाली ‘हॉस्टल गिफ्ट योजना’ जैसी पहलें पुलिस परिवारों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं। अब तक शगुन योजना के तहत पुलिस परिवारों की 66 बेटियों को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

    आधुनिक पुलिसिंग के लिए 1,330 करोड़ रुपये का निवेश

    डीजीपी ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में हरियाणा पुलिस के आधारभूत ढांचे के विकास पर लगभग 1,330 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आधुनिक पुलिस भवन, बेहतर आवासीय सुविधाएं, उन्नत प्रशिक्षण केंद्र, अत्याधुनिक तकनीक और नागरिकों को तेज एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों का विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार से भी इस दिशा में 120 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

    इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा बना हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत

    July 17, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवान, किसान, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    July 17, 2026

    मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव

    July 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा बना हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत

    July 17, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवान, किसान, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    July 17, 2026

    मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव

    July 17, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम : श्रुति चौधरी

    July 17, 2026

    भारत में विकास की गति होगी तेज: श्याम सिंह राणा

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा बना हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत

    July 17, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवान, किसान, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    July 17, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.