Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
    • उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया
    • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे
    • केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
    • संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
    Thursday, July 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»जोंधन खुर्द बनेगा आधुनिक मिनी सिटी, 35 एकड़ में विकसित होगी अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी: मंत्री कृष्ण लाल पंवार
    Haryana

    जोंधन खुर्द बनेगा आधुनिक मिनी सिटी, 35 एकड़ में विकसित होगी अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी: मंत्री कृष्ण लाल पंवार

    July 15, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को पानीपत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान श्री पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोडऩे के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की कि जोंधन खुर्र्द गांव में 35 एकड़ से अधिक क्षेत्र में अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी विकसित की जाएगी। यह कॉलोनी आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित होगी और सुनियोजित विकास के साथ तैयार की जाएगी। सरकार की तरफ से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

    उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद जोंधन खुर्र्द एक मिनी शहर के रूप में विकसित होगा, जहां बेहतर सडक़ें, जल निकासी व्यवस्था, पार्क, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ वातावरण तथा अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हरियाणा सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में साढ़े तीन सौ से अधिक इंडोर जिम स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं को खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ-साथ गांवों में लाइब्रेरी, महिला संस्कृति केंद्र और आधुनिक व्यायामशालाएं स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने ग्राम पंचायत जोंधन खुर्द की मांग पर गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण तथा फिरनी को पक्का करने और जरनल चौपाल की मुरम्मत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में मंत्री ने मतलौडा और पानीपत क्षेत्र के स्टेडियमों एवं व्यायामशालाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी खेल परिसरों में कमियां या अनियमितताएं मिलें, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए ताकि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।

    गांवों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वच्छ एवं स्वस्थ गांवों के निर्माण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को मानदेय दिए जाने की व्यवस्था भी इसी सोच का हिस्सा है ताकि पंचायतें सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बना सकें। उन्होंने कहा कि पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार दिए गए हैं और वे अपने स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा सकती हैं।

    विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से नौल्था और मतलौडा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नौल्था में नागरिक सुविधाओं के विस्तार का कार्य शुरू हो चुका है और जो भी परियोजनाएं लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जोंधन खुर्द में बनने वाली आधुनिक रिहायशी कॉलोनी गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी। आने वाले समय में यह क्षेत्र मिनी शहर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। सरकार विकास, पारदर्शिता और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक अधूरी परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    July 15, 2026

    संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 15, 2026

    कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026

    केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.