Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Chandigarh»पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने वेटलैंड अथॉरिटी, चंडीगढ़ की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता की; सुखना वेटलैंड के संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की समीक्षा की*
    Chandigarh

    पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने वेटलैंड अथॉरिटी, चंडीगढ़ की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता की; सुखना वेटलैंड के संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की समीक्षा की*

    July 2, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    * पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक भवन में वेटलैंड अथॉरिटी, चंडीगढ़ की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महत्व के सुखना वेटलैंड के संरक्षण तथा वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की समीक्षा की।

    बैठक की शुरुआत वेटलैंड अथॉरिटी की चौथी बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा से हुई। इस दौरान वेटलैंड अथॉरिटी, यूटी चंडीगढ़ के आधिकारिक लोगो को भी अंतिम रूप दिया गया। विभिन्न संबंधित विभागों द्वारा सुखना वेटलैंड तथा उसके कैचमेंट क्षेत्र के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं पारिस्थितिकीय पुनर्स्थापन के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं। बैठक में कांसल डायवर्जन नहर के रखरखाव तथा उपयुक्त मृदा एवं नमी संरक्षण उपायों के माध्यम से मृदा अपरदन को रोकने के लिए व्यापक अध्ययन कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।

    संरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने सुखना वेटलैंड तथा उसके कैचमेंट क्षेत्र के समग्र एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया ताकि इसकी दीर्घकालिक पारिस्थितिकीय स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित दृष्टिकोण अपनाते हुए वेटलैंड पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा तथा जैव विविधता संरक्षण को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

    प्रशासक ने वेटलैंड में खरपतवार प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक एवं सतत तरीकों को अपनाने पर भी विशेष जोर दिया ताकि जलीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखा जा सके।

    सुखना वेटलैंड में आने वाले प्रवासी पक्षियों में विशेष रुचि व्यक्त करते हुए प्रशासक ने उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों को प्रवासी पक्षियों की अधिक विविधता एवं संख्या आकर्षित करने के लिए उनके प्राकृतिक आवास की गुणवत्ता में सुधार हेतु उपयुक्त उपाय तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वेटलैंड के आसपास उपयुक्त स्थानों पर विभिन्न प्रवासी पक्षियों की जानकारी दर्शाने वाले सूचना पैनल स्थापित किए जाएं ताकि आगंतुकों में जागरूकता बढ़े तथा प्रकृति शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके।

    बैठक में वेटलैंड अथॉरिटी को सुखना वेटलैंड के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्रबंधन संबंधी प्रयासों की जानकारी दी गई। पंजाब विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा किए गए व्यापक मत्स्य विविधता सर्वेक्षण में 20 से अधिक मछली प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जिनमें मृगल कार्प (Cirrhinus mrigala) सबसे अधिक पाई गई। सर्वेक्षण के अनुसार कुल मत्स्य विविधता में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी देशी प्रजातियों की है। वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर मत्स्य विभाग द्वारा देशी मत्स्य संसाधनों को सुदृढ़ करने के लिए कतला, रोहू एवं मृगल की 10,000 फिंगरलिंग्स छोड़ी गई हैं।

    मुख्य वन संरक्षक ने अथॉरिटी को अवगत कराया कि आईआईटी रुड़की की सिफारिशों तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के परामर्श के अनुसार वेटलैंड के रेगुलेटरी छोर पर वैज्ञानिक तरीके से गाद निकासी (डी-सिल्टिंग) का कार्य जारी है। इस परियोजना से सुखना वेटलैंड की जल भंडारण क्षमता में लगभग 5.4 हेक्टेयर-मीटर की वृद्धि होने की संभावना है।

    बैठक में यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी. पी. सिंह, वन सचिव श्री मंदीप सिंह बराड़, शहरी नियोजन सचिव श्री दीप्रवा लाकड़ा, मुख्य वन संरक्षक श्री सौरभ कुमार, ग्रामीण विकास सचिव श्री अमित कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के उप महानिरीक्षक श्री राजा राम, पर्यटन सचिव श्री सैयद आबिद राशिद शाह, वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक श्री अनुप कुमार सोनी, मत्स्य सचिव श्री प्रदीप कुमार, मुख्य अभियंता श्री सी. बी. ओझा तथा पंजाब विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    आईबीबीआई (IBBI) ने इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल नवनीत गुप्ता को निलंबित किया!

    August 30, 2026

    बल्क मार्केट मामले में NGT ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव को किया तलब

    August 29, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: चंडीगढ़ के युवाओं और दिग्गज खेल हस्तियों ने “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ” में बढ़-चढ़कर लिया भाग

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.