Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    • कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री
    • डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ
    • प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, उनके संस्कारों से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार- मंत्री महीपाल ढांडा
    • सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • 3 दिन के सत्र में ना ज़ीरो हॉवर था ना प्रश्नकाल और 2-2 मिनट विधायकों को बोलने के लिए दिए गए — अभय चौटाला
    Thursday, September 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»रोहतक पहुंचने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
    Haryana

    रोहतक पहुंचने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    June 18, 20267 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पहली बार हरियाणा में लगभग 5,700 करोड़ रुपये की लागत से विश्व बैंक समर्थित एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना (इंटीग्रेटेड वाटर प्लान) लागू की जा रही है, जो पूरे प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होगी। प्रदेश में वर्तमान सरकार से पूर्व कांग्रेस शासनकाल के दौरान जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया।

    मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी रोहतक के जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रही थी। पानी की उपलब्धता और सिंचाई व्यवस्था को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सिंचाई मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल प्रबंधन को लेकर दीर्घकालिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पूर्व में पानी के वितरण को लेकर स्थानीय और अस्थायी व्यवस्थाओं पर अधिक जोर दिया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार पूरे सिंचाई तंत्र को एकीकृत दृष्टिकोण से विकसित कर रही है। इस परियोजना के तहत प्रदेश के सभी प्रमुख जल नियंत्रण केंद्रों पर आधुनिक एससीएडीए प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिससे नहरों में बहने वाले पानी की मात्रा, वितरण व्यवस्था और टेल एंड तक पानी पहुंचने की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी।

    मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि इस व्यापक योजना में माइक्रो इरिगेशन, भूजल पुनर्भरण, जल संरक्षण तथा कृषि पद्धतियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक समान और न्यायसंगत रूप से पानी पहुंचाना तथा जल संसाधनों का अधिकतम संरक्षण और उपयोग सुनिश्चित करना है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल प्रबंधन के क्षेत्र में पूरी गंभीरता और दूरदर्शिता के साथ कार्य कर रही है तथा हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और किसान को इसका लाभ मिलेगा।

    सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ प्रबंधन और आपदा पूर्व तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग 24 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 19 गांवों में फ्लड वर्क्स योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र लो-लाइंग होने के कारण बरसात और बाढ़ के दौरान विशेष रूप से प्रभावित होता है। पिछली बार भारी वर्षा के दौरान सिंचाई विभाग ने प्रभावी ढंग से कार्य किया था और अब आगामी मानसून को देखते हुए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाने वाली झज्जर सब ब्रांच नहर की वर्ष 1994 के बाद से व्यापक रीमॉडलिंग और रिलाइनिंग नहीं हुई है। लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जल हानि की समस्या भी सामने आ रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से नहर की रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों और आसपास के इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा।

    इस अवसर पर मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री रणवीर सिंह ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा, प्रदेश सचिव श्रीमती रेनू डाबला, वरिष्ठ नेता श्री दीपक निवास हुड्डा,सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

    *रोहतक जिला में 38.45 करोड़ रुपये से अधिक की छह महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास*

    हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि रोहतक जिला में आज रखी गई आधारशिला एवं लोकार्पित परियोजनाओं से सिंचाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इन परियोजनाओं से हजारों एकड़ कृषि भूमि को लाभ मिलेगा तथा अनेक गांवों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।

    श्रीमती श्रुति चौधरी स्थानीय ने रोहतक के सिंचाई विश्राम गृह में जिला में सिंचाई, जल निकासी एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 38 करोड़ 44 लाख 88 हजार रुपये की लागत से छह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहली परियोजना के तहत गांव सिमली की आबादी क्षेत्र में रोहतक लिंक ड्रेन के आरडी 1100 से 1750 तक आरसीसी ट्रफ का निर्माण किया गया है। इस कार्य पर एक करोड़ 64 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है तथा इससे 500 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

    सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि दूसरी परियोजना के अंतर्गत गांव लाढौत के निचले क्षेत्रों से वर्षा एवं बाढ़ के पानी की निकासी के लिए 900 मिमी व्यास की एनपी-3 आरसीसी भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई है, जिससे पानी को मकड़ौली लिंक ड्रेन के आरडी 8600/एल तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना की लागत एक करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है तथा इससे 300 एकड़ क्षेत्र और लाढौत एवं भैयापुर गांवों को लाभ मिलेगा।

    श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि तीसरी परियोजना के तहत गांव आसन में 900 मिमी एवं 600 मिमी व्यास की एनपी-3 आरसीसी भूमिगत पाइप लाइन तथा पंप हाउस का निर्माण किया गया है। इसके माध्यम से आसन लिंक ड्रेन के कैचमेंट क्षेत्र से बाढ़ के पानी की प्रभावी निकासी सुनिश्चित होगी। इस परियोजना पर 3 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है और इससे 800 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा। चौथी परियोजना के अंतर्गत स्थानीय दिल्ली बाईपास के निकट बहुमंजिला कार्यशाला (मल्टी-स्टोरी वर्कशॉप) भवन का निर्माण किया गया है। इस भवन के निर्माण पर 5 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।

    सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पांचवीं परियोजना के तहत गढ़ी-सांपला-किलोई, महम एवं कलानौर विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 13 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के पूरा होने पर 10,550 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा तथा आसन, धामड़, किलोई, गांधरा, चुलियाना, ईस्माइला, सांपला, खरावड़, पाकस्मा, सैमान, बहलबा, बलंभा, भैणी मातो, भैणी सुरजन एवं भैणी भैरो सहित अनेक गांवों को जलभराव से राहत मिलेगी।

    श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि छठी एवं सबसे बड़ी परियोजना के अंतर्गत झज्जर सब ब्रांच का आरडी-0 से आरडी-62107 तक रीमॉडलिंग कार्य किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 14 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जायेगी तथा इससे 32,500 एकड़ कृषि भूमि को लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत रोहतक शहर, कन्हेली, सुनारियां कलां, बालंद, रिटौली, कबूलपुर, डीघल एवं गोच्छी सहित क्षेत्रों की सिंचाई एवं जल निकासी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

    उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिला में जल निकासी व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा, बाढ़ एवं जलभराव की समस्या में कमी आएगी, सिंचाई सुविधाएं बेहतर होंगी तथा किसानों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिलेगी, जिससे जिला के समग्र विकास को बल प्राप्त होगा।

    *रोहतक पहुंचने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर :-*

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को स्थानीय कैनाल विश्राम गृह पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री रणवीर सिंह ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा, प्रदेश सचिव श्रीमती रेनू डाबला, वरिष्ठ नेता श्री दीपक निवास हुड्डा, एडवोकेट श्रीमती अनीता बुधवार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता श्री सतपाल दलाल, कार्यकारी अभियंता श्री संजीव राठी, श्री अरूण मुंजाल, श्री अंशुल कादयान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026

    प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 2, 2026

    सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.