Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    • कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री
    • डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ
    • प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, उनके संस्कारों से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार- मंत्री महीपाल ढांडा
    • सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • 3 दिन के सत्र में ना ज़ीरो हॉवर था ना प्रश्नकाल और 2-2 मिनट विधायकों को बोलने के लिए दिए गए — अभय चौटाला
    Thursday, September 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»विकसित भारत के लिए तकनीक, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण को अपनाना होगा – राव नरबीर सिंह
    Haryana

    विकसित भारत के लिए तकनीक, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण को अपनाना होगा – राव नरबीर सिंह

    June 18, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुग्राम में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में जिले की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

    सम्मलेन को संबोधित करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल जैसी योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तसवीर बदलने का कार्य किया है। आज देश का प्रत्येक वर्ग विकास की इस यात्रा में सहभागी बन रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

    राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारत ने खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में लंबा सफर तय किया है। एक समय ऐसा था जब देश को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशों से गेहूं आयात करना पड़ता था, लेकिन आज भारतीय किसान न केवल देश का पेट भर रहे हैं बल्कि अन्य देशों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने के लिए केवल कृषि उत्पादन पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास को भी समान महत्व देना होगा। दुनिया के कई छोटे देश आधुनिक तकनीक और उद्योगों के बल पर विकसित राष्ट्र बने हैं। भारत को भी इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा।

    उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने नई औद्योगिक नीति लागू कर निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आह्वान किया कि वे उद्योग और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आएं।

    राव नरबीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को विकसित भारत की अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की मांग है। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया और कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

    कैबिनेट मंत्री ने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन के उपयोग को पूरी तरह बंद करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने गांवों को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि यदि समाज और सरकार मिलकर कार्य करें तो गुरुग्राम को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त जिला बनाया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026

    प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 2, 2026

    सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.