CBI ने ₹75 करोड़ फंड गबन मामले में वरिष्ठ IFoS अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।
नवनीत श्रीवास्तव CREST, चंडीगढ़ के तत्कालीन CEO थे।
CREST के IDFC बैंक खातों से करीब ₹75 करोड़ की कथित हेराफेरी का मामला।
जांच में फर्जी कंपनियों के जरिए धन के दुरुपयोग और निजी इस्तेमाल का खुलासा।
CBI का दावा- रकम का एक हिस्सा ऐसी निजी कंपनी में भेजा गया, जहां आरोपी की पत्नी और करीबी रिश्तेदार निदेशक हैं।
विशेष CBI अदालत ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा।
मामले में CREST के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह अबरोल और अकाउंटेंट साहिल कुक्कड़ पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
CBI इस मामले में पहले 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।


