पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
*वह पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को बीजेपी का नया प्रधान बनाने से नाराज हैं*
*इसके साथ उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें भी शुरू हो गईं थीं*
भाजपा से नाराजगी और कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की। कैप्टन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की और पंजाब से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में पंजाब में बीजेपी की रणनीति और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने पर चर्चा की।
पिछले काफी समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में अनदेखी के चलते नाराज चल रहे हैं। हाल ही में केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने से पहले उनसे इस बारे में सलाह नहीं लेने से भी कैप्टन ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपनी नाराजगी और पार्टी में अनदेखी की बात कही थी, जिसके बाद उनकी कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हो गई थीं


