भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पदग्रहण समारोह में विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने भी पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और भरोसा दिया कि उन्हें जो दायित्व मिला है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद सुभाष बराला, सांसद संजय भाटिया, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद रेखा शर्मा सहित मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Breaking News
- डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
- डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं: नायब सैनी
- मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की टीम भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, सौर ऊर्जा अभियान में देशभर में शीर्ष प्रदर्शन
- हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी से की भेंट, नहरी पानी सहित विभिन्न मांगें रखीं
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुंचकर दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
- ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲੜਨ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਖਿੱਚੀਆਂ


