भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पदग्रहण समारोह में विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने भी पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और भरोसा दिया कि उन्हें जो दायित्व मिला है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद सुभाष बराला, सांसद संजय भाटिया, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद रेखा शर्मा सहित मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


