इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया कि प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के रखरखाव एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि 36 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये की जाएगी, जिससे विद्यालयों की रखरखाव व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, विद्यालय शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यश पाल, माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक श्री जितेंद्र दहिया, प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्रीमती मनीता मलिक, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बी.बी. भारती, श्री विवेक कालिया, श्री वीरेन्द्र बढ़खालसा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


