दिल्ली ब्रेकिंग
23 विपक्षी दलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों को संयुक्त पत्र लिखा।
पत्र में विपक्ष ने आरोप लगाया कि देश में चुनावी प्रक्रिया के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की जा रही है और कई चुनाव परिणाम जनता की वास्तविक इच्छा को नहीं दर्शाते।
विपक्षी दलों ने दावा किया कि Central Bureau of Investigation (CBI), Directorate of Enforcement (ED) और National Investigation Agency (NIA) का इस्तेमाल केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।
पत्र में आरोप लगाया गया कि इन एजेंसियों का उपयोग चुनावी नतीजों को प्रभावित करने और निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए भी किया जाता है।
विपक्ष ने लिखा कि जब संस्थागत व्यवस्थाएं विफल हो जाती हैं तो लोकतंत्र अराजकता की ओर बढ़ता है।
पत्र में कहा गया कि न्यायपालिका पर सवाल नहीं उठाए जा रहे, बल्कि सभी संस्थागत विकल्प समाप्त होने के बाद अदालत से ही उम्मीद बचती है।
विपक्ष ने अंत में लिखा— “यदि यह व्यवस्था भी विफल हो जाए, तो फिर जनता किसके पास जाए?”


