Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी
    Haryana

    हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

    August 4, 20266 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जन-आंदोलन बनेगा।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम्, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर विश्व पटल पर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया है। इसका श्रेय उन्होंने भारत सरकार की उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन नीतियों को देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर विशेष गर्व व्यक्त किया कि देश को मिले कुल 39 पदकों में से 10 पदक तथा 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इनमें भी 5 स्वर्ण पदक प्रदेश की बेटियों ने जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके परिवारों तथा प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत ने प्रदेश को देश की खेल राजधानी के रूप में स्थापित किया है।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आज पूरे देश में एक जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। पहले राष्ट्रीय ध्वज केवल सरकारी भवनों तक सीमित था, लेकिन अब प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त कर रहा है। इस वर्ष इस अभियान को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों में राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना का संचार किया तथा आज भी यह नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की प्रेरणा देता है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे हरियाणा में गांव-गांव, शहर-शहर, वार्ड-वार्ड और घर-घर तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पहुंचाया जाएगा। इसमें सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, युवा क्लबों, खेल संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि किसान अपने खेतों एवं घरों पर, व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर, कर्मचारी अपने कार्यालयों में तथा प्रत्येक परिवार अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति होगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तथा वंदे मातरम् के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके साथ-साथ निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं तथा स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ सके।

    उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं, बाइक रैलियां, साइकिल रैलियां तथा ई-बाइक रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों के मार्ग स्थानीय शहीद स्मारकों, स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा ऐतिहासिक स्थलों से होकर निर्धारित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को अपने स्थानीय इतिहास और वीर सपूतों के योगदान को जानने का अवसर मिलेगा। 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में वंदे मातरम् थीम पर भव्य तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति और सामूहिक वंदे मातरम् गायन होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक पार्कों, पुस्तकालयों, सभागारों, स्कूलों तथा कॉलेजों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। साथ ही ‘सेल्फी विद तिरंगा’ डिजिटल अभियान के माध्यम से नागरिकों को हर घर तिरंगा पोर्टल से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से बड़ी संख्या में अपनी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड कर राष्ट्रप्रेम का संदेश देने की अपील की।

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक तिरंगे को पूर्ण सम्मान एवं ध्वज संहिता के अनुरूप फहराए। फटा अथवा गंदा ध्वज उपयोग में न लाएं तथा अभियान समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखें।

    उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित होगा तथा जिला स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों को कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा तथा प्रदर्शनी, संवाद एवं कैंडल लाइट मौन यात्रा के माध्यम से उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी जिन्होंने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाए अथवा विस्थापन का दर्द सहा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राज्य स्तरीय ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ प्रारंभ किया गया है, जो 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से प्रारंभ हुई पवित्र कलश यात्रा हरियाणा पहुंच चुकी है और इसे प्रदेश के प्रत्येक गांव, शहर एवं बस्ती तक पहुंचाया जाएगा, ताकि सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

    मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी स्थित जन्मस्थली तक ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा’ निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी तथा समता, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाला पखवाड़ा हरियाणा में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और ऐतिहासिक चेतना का प्रतीक बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी इन तीनों महत्वपूर्ण अभियानों-‘हर घर तिरंगा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करेंगे।

    इस अवसर पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल कौशिक, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष कुमार लोहान तथा संयुक्त निदेशक श्री मानव मलिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.