Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    September 1, 2026

    हरियाणा राइट टू बिजनेस बिल से विनिर्माण क्षेत्र के एमएसएमई को 15 कार्यदिवसों के भीतर मिलेगी सैद्धांतिक मंजूरी

    September 1, 2026

    कांग्रेस ने विधानसभा के गेट पर ही नहीं, भीतर भी सदन की गरिमा को तार-तार किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
    • हरियाणा राइट टू बिजनेस बिल से विनिर्माण क्षेत्र के एमएसएमई को 15 कार्यदिवसों के भीतर मिलेगी सैद्धांतिक मंजूरी
    • कांग्रेस ने विधानसभा के गेट पर ही नहीं, भीतर भी सदन की गरिमा को तार-तार किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • संत गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान से संबंधित गठित कमेटी में विपक्ष के सदस्यों को भी किया जाएगा शामिल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए
    • विश्वविद्यालयों के गेस्ट फैकल्टी को मिलेगी सेवा सुरक्षा, सरकार ला रही है नया अधिनियम 2026: महीपाल ढांडा
    • प्रदेश के 118 राजकीय स्कूलों के बेहतरीन भवन बनाए जाएंगे-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
    • संत गुरु रविदास जी किसी एक समाज के नहीं, पूरी मानवता के महान संत : कृष्ण लाल पंवार
    Wednesday, September 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
    Haryana

    हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

    May 25, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp


    हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

    पानीपत के उपायुक्त पर्यावरण विभाग के निदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में विशेष सचिव वीरेंद्र कुमार दहिया को सचिवालय स्थापना में विशेष सचिव, पर्यावरण विभाग का निदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

    वर्तमान में पलवल के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पानीपत का उपायुक्त लगाया गया है।

    वित्त विभाग में विशेष सचिव तथा हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर को पलवल का उपायुक्त बनाया गया है।

    सचिवालय स्थापना में अतिरिक्त सचिव, हैफेड में सतर्कता अधिकारी तथा राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सम्वर्तक सिंह खंगवाल को एचएसवीपी, फरीदाबाद का प्रशासक तथा शहरी संपदा, फरीदाबाद का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

    स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन निदेशक शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

    हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी उत्सव आनंद को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है।

    एचसीएस अधिकारियों में, नगर निगम हिसार में अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, हिसार लगाया गया है।

    नागरिक उड्डयन विभाग, खान एवं भूविज्ञान तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक मनीष कुमार लोहान को नागरिक उड्डयन विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

    हाउसिंग फॉर ऑल में अतिरिक्त निदेशक (स्थापना) तथा मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान योजना की अतिरिक्त मिशन निदेशक रुचि सिंह बेदी को आबकारी एवं कराधान विभाग में अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

    आबकारी एवं कराधान विभाग में फ्लाइंग स्क्वाड ऑफिसर आशुतोष राजन को विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

    शाहबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शंभू को चकबंदी एवं भू-अभिलेख विभाग में अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

    नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार यादव को नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद मे संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

    नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. कुलदीप सिंह को व्यासपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

    नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे मनोज कुमार-प्रथम को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए नारनौल लगाया गया है।

    व्यासपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जसपाल सिंह को छछरौली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

    पेहोवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार दून को जिला नगरायुक्त, जीन्द लगाया गया है।

    हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद, पंचकूला की रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

    छछरौली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रोहित कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट, हिसार लगाया गया है।

    फर्म एवं समितियां, गुरुग्राम के जिला रजिस्ट्रार अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव लगाया गया है।

    सहकारी चीनी मिल सोनीपत के प्रबंध निदेशक अनमोल को जिला परिषद सोनीपत तथा डीआरडीए सोनीपत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

    नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अप्रतिम सिंह को नूंह का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

    करनाल की सिटी मजिस्ट्रेट मोनिका को फ्यूचर डिपार्टमेंट में संयुक्त निदेशक लगाया गया है।

    गुहला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रमेश सिंह को कैथल का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

    कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार को एचएसवीपी कुरुक्षेत्र में संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईएएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत एचएसवीपी, फरीदाबाद के प्रशासक एवं अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद के पद को आईएएस वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    September 1, 2026

    हरियाणा राइट टू बिजनेस बिल से विनिर्माण क्षेत्र के एमएसएमई को 15 कार्यदिवसों के भीतर मिलेगी सैद्धांतिक मंजूरी

    September 1, 2026

    कांग्रेस ने विधानसभा के गेट पर ही नहीं, भीतर भी सदन की गरिमा को तार-तार किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    September 1, 2026

    हरियाणा राइट टू बिजनेस बिल से विनिर्माण क्षेत्र के एमएसएमई को 15 कार्यदिवसों के भीतर मिलेगी सैद्धांतिक मंजूरी

    September 1, 2026

    कांग्रेस ने विधानसभा के गेट पर ही नहीं, भीतर भी सदन की गरिमा को तार-तार किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 1, 2026

    संत गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान से संबंधित गठित कमेटी में विपक्ष के सदस्यों को भी किया जाएगा शामिल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 1, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    September 1, 2026

    हरियाणा राइट टू बिजनेस बिल से विनिर्माण क्षेत्र के एमएसएमई को 15 कार्यदिवसों के भीतर मिलेगी सैद्धांतिक मंजूरी

    September 1, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.