दिल्ली ब्रेकिंग
हरियाणा भवन में जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर अहम बैठक।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने हरियाणा के सांसदों के साथ की समीक्षा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बैठक में रहे मौजूद।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा भी शामिल।
जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर हुई चर्चा।
हर ग्रामीण परिवार तक गुणवत्तापूर्ण नल से जल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर मंथन।
मिशन में जनभागीदारी बढ़ाने और सांसदों के सुझावों पर हुआ विचार-विमर्श।
केंद्र और हरियाणा सरकार ने हर घर सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।


