भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को महाराजा अग्रसेन की मूर्ति तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और उनके सफल, प्रभावी एवं प्रेरणादायक कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी के विस्तार को नई गति मिलेगी।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


