हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएगा। इस बार उसे पैरोल नहीं, बल्कि 21 दिनों की फरलो दी गई है। बलात्कार के मामले में सजा काट रहे राम रहीम को सुनारिया जिला जेल प्रशासन ने 21 दिन की फरलो मंजूर की है।
यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को जेल से रिहा किया गया है। अब तक वह 16 बार जेल से बाहर आ चुका है और यह उसकी 17वीं रिहाई होगी।
बता दें कि 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। मई में उसे सिरसा स्थित अपने आश्रम में रहने के लिए 30 दिनों की पैरोल दी गई थी। अब उसे 21 दिनों की फरलो मिली है।
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को दो महिला साध्वियों से बलात्कार के मामले में 2017 में विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया था। दोनों मामलों में उसे 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी, यानी कुल 20 साल की सजा भुगतनी है। अदालत ने स्पष्ट किया था कि दोनों सजाएं एक साथ नहीं चलेंगी।
इसके अलावा, राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भी काट रहा है। उसे पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया जा चुका है।
सिरसा डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा राम रहीम
शुरुआती पैरोल के दौरान राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा गया था। हालांकि, बाद में उसे सिरसा आश्रम जाने की अनुमति दे दी गई थी। तब से वह पैरोल और फरलो के दौरान सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही रह रहा है।
जानकारी के मुताबिक, इस बार भी राम रहीम सिरसा आश्रम में रहेगा। उसे मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सुनारिया जेल से बाहर लाया गया।
Breaking News
- ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ
- ‘ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ’ ਵਿੱਚ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ, ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਤੇ ‘ਵੋਕਲ ਫ਼ਾਰ ਲੋਕਲ’ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ
- ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸਨਮਾਨ
- आईबीबीआई (IBBI) ने इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल नवनीत गुप्ता को निलंबित किया!
- केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया
- केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया
- उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया


